26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरीद बंद होने से नहीं तुल पाई हजारों किसानों की मूंगफली

समर्थन मूल्य... -नोखा में २४१७ टोकन धारक मूंगफली तुलाई से वंचित - वेयर हाउस फुल, खुले आसमां के नीचे पड़ी ३० हजार बोरियां -बारिश आने पर मूंगफली हो सकती है खराब
less than 1 minute read
Google source verification
nokha news

खरीद बंद होने से नहीं तुल पाई हजारों किसानों की मूंगफली

नोखा. सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की तिथि नहीं बढ़ाने से जिलेभर में हजारों किसान मूंगफली तुलाई से वंचित रह गए हैं। अकेले नोखा क्षेत्र की बात करे, तो २४१७ टोकन धारक किसान ऐसे हैं, जो मूंगफली खरीद की अंतिम तिथि ३१ जनवरी तक होने से मूंगफली की तुलाई नहीं करा पाए हैं। मोटे तोर पर करीब एक लाख ७० हजार बोरी मूंगफली तुलाई नहीं हो सकी। इसके अलावा सैकड़ों किसान ऐसे भी हैं, जिनको टोकन जारी नहीं होने से वे सरकारी खरीद पर मूंगफली की तुलाई नहीं करा पाए। किसान नेताओं में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सभी किसानों की मूंगफली की तुलाई हो सके, इसके लिए सरकार से मूंगफली खरीद की तिथि बढ़ाने की मांग की।


३० हजार बोरी पड़ी खुले आसमां के नीचे

सूत्रों के अनुसार नोखा व देशनोक वेयरहाउस में मूंगफली रखने की जगह नहीं होने से चार दिन से नोखा खरीद केंद्र पर मूंगफली का उठाव नहीं हो पा रहा है। करीब ३० हजार से अधिक मूंगफली से भरी बोरियां खुले आसमां के नीचे पड़ी हुई है। वहीं इन दिनों मौसम भी बदला हुआ है, ऐसे में बारिश आने पर हजारों क्विंटल मूंगफली खराब हो सकती है। जिम्मेदारों का कहना है कि मूंगफली को रखवाने की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं।

नेताओं के प्रयास नहीं ला रहे रंग
सरकार से मूंगफली खरीद की तिथि बढ़वाने के लिए इन दिनों जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर प्रयास तो खूब कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रयास रंग लाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं मूंगफली खरीद की तिथि नहीं बढ़ाने से किसानों में रोष व्याप्त है और वे आंदोलन के मूड में भी नजर आ रहे हैं।