29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब कोहरा भी नहीं रोक सकेगा ट्रेनों का रास्ता, ट्रेने रहेंगी राइट टाइम

कोहरे की अधिकता वाले रेलखण्डों को चिन्हित किया गया है तथा सभी कोहरे से प्रभावित स्टेशनों पर विजिबिलिटी टेस्ट आब्जेक्ट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 18 Dec 2022, 1:35 AM IST

अब कोहरा भी नहीं रोक सकेगा ट्रेनों का रास्ता, ट्रेने रहेंगी राइट टाइम

अब कोहरा भी नहीं रोक सकेगा ट्रेनों का रास्ता, ट्रेने रहेंगी राइट टाइम

बीकानेर. सर्दियों के मौसम में अक्सर कोहरे की वजह से ट्रेनें कम स्पीड में चलती हैं। इस वजह से कई बार लेट भी हो जाती हैं। लेकिन इस बार कोहरे के मौसम में भी ट्रेनें अपने सही समय में संचालित हो सकेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई गई खास फॉग सेफ्टी डिवाइस से काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। यह अत्याधुनिक डिवाइस रेल में जीपीएस तकनीक के साथ काम करेगा। इससे तेज गति से दौड़ रही ट्रेन के संचालन में आने वाली परेशानी दूर होगी। साथ ही कोहरे में ट्रेनों के लिए निर्धारित की गई स्पीड से और अधिक तेज गति से भी ट्रेने चल सकेंगी। बताया जाता है कि 50 किमी प्रतिघंटे की निर्धारित स्पीड वाली ट्रेनें भी इस सिस्टम के लगने से 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकेंगी। बशर्ते ट्रेन चालक इसको लेकर आश्वस्त हो। इस डिवाइस के लगने से बीकानेर मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों को काफी फायदा होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां के आसपास के क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में अत्यधिक कोहरा छाया रहता है।

ऐसे काम करती है डिवाइस

फॉग सेफ्टी डिवाइस को इंजन पर लगा दिया जाता है। डिवाइस ऑन होने के बाद जीपीएस प्रणाली द्वारा उस खण्ड में स्थित सभी सिग्नलों की दूरी के बारे में लोको पायलट को पूर्व में ही अवगत कराता रहता है। कोहरे वाले रेलखण्ड के स्टेशनों, समपार फाटकों एवं पूर्व चिन्हित जगहों पर डेटोनेटर (पटाखे) की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

बीकानेर मंडल के पास 302 डिवाइस उपलब्ध

अत्यधिक कोहरे के चलते उतर-पश्चिम रेलवे की ओर से सभी मंडलो को 877 फॉग डिवाइस उपलब्ध करवाए गए। इनमें बीकानेर मंडल को 302 फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करवाए गए हैं। कोहरे की अधिकता वाले रेलखण्डों को चिन्हित किया गया है तथा सभी कोहरे से प्रभावित स्टेशनों पर विजिबिलिटी टेस्ट आब्जेक्ट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। घने कोहरे वाले रेलखण्डों में चलने वाली समस्त रेलसेवाओं के लोको पायलट को फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

75 किमी तक की भी स्पीड पकड़ सकेगी

सभी मंडलों को उपरे की ओर से फॉग डिवाइस उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। रेलवे की ओर से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड निर्धारित की गई है, लेकिन जिसमे यह डिवाइस लगी हुई है। वह ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक भी चल सकेगी। इससे कोहरे के मौसम में काफी सुविधा मिलेगी। - कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे