29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब हाइवे पर गश्त करेंगी पुलिस की इंटरसेप्टर बाइक

स्टेट और नेशनल हाइवे पर अब पुलिस की इंटरसेप्टर बाइक से पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आएंगे। अभी तक चेतक जीप से ही पुलिस हाइवे पर गश्त करती रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 19 Mar 2025, 8:55 AM IST

- जिला पुलिस को मिली दो मोटरसाइकिल
बीकानेर.
स्टेट और नेशनल हाइवे पर अब पुलिस की इंटरसेप्टर बाइक से पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आएंगे। अभी तक चेतक जीप से ही पुलिस हाइवे पर गश्त करती रही है। पुलिस मुख्यालय से दो इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल बीकानेर पहुंच चुकी है। जिनका उपयोग हाइवे पर गश्त के लिए किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि इंटरसेप्टर बाइक को जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर हाइवे पर गश्त के काम लिया जाएगा। एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी रहेंगे। यह बाइक अगले सप्ताह से हाइवे पर दौड़ती नजर आने लगेगी।
24 घंटे करेंगे गश्त
एसपी सागर ने बताया कि अब तक हाइवे पर पुलिस की इंटरसेप्टर व चेतक गाड़ी से गश्त की जाती है। यह गाड़ियां ओवर स्पीड वाहनों को कैमरे से ट्रेस कर चालान करती है। अब यही काम इंटरसेप्टर बाइक भी करेगी। बाइक पर तेजगति को मापने वाला सिस्टम लगा हुआ है। दो बाइक पर चार जवानों की ड्यूटी रहेगी। जवान वायरलेस सेट से लैस होंगे। यह बाइक 24 घंटे हाइवे पर एक्विट रहेगी।
मदद को पहुंचेंगे तुरंत
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाइवे पर सड़क हादसा होने पर नजदीकी इंटरसेप्टर बाइकर्स पहुंचेगा। घायलों की हर संभव मदद करेगा। नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करेंगे।


चोरों ने फिर की वारदात, जेवर-नकदी ले गए

बीकानेर. शहर में चोरी की वारदातें लगातार हो रही है। चोरों ने पुलिस और आमजन की नाक में दम कर रखा है। चोर हर दिन वारदात कर रहे हैं। ताजा मामले में 6 डी 30 दक्षिण विस्तार पवनपुरी निवासी सुशीला तिवाड़ी ने मामला दर्ज कर बताया कि वह कोडमदेसर दर्शन के लिए गए हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वापस आने पर पाया कि घर के मुख्य गेट का दरवाजा खुला था। घर के अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर कमरे में रखी आलमारी से सात जोड़ी कानों के टॉपस, चार अंगूठी, दो सोने के सेट, चार कड़े सोने के, तीन हाथ घड़ी और 40 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए।