11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल के बीच क्रिकेट मैच पर लगाया इतने लाख का सट्टा, एक गिरफ्तार

बस स्टैंड के पास एक बंद होटल में दबिश देकर क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़ किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 8 May 2018, 11:44 AM IST

 IPL Cricket speculation

IPL Cricket speculation

बीकानेर . जामसर पुलिस ने रविवार को बस स्टैंड के पास एक बंद होटल में दबिश देकर क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़ किया है। एसएचओ अमरसिंह ने बताया कि मुखबीर से गांव में क्रिकेट सट्टा होने की सूचना मिली थी। दो-तीन दिन से बस स्टैंड के सामने कालू शाह के बंद पड़े होटल में हलचल हो रही थी। पुलिस ने निगरानी रखनी शुरू कर दी।

रविवार रात को पुलिस ने बस स्टैंड के पास बंद होटल में दबिश देकर जैतसर निवासी अमित पुत्र गोपालदास अरोड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपित किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा कर रहा था। पुलिस को यहां से एक टीवी, सेटअप बॉक्स, दो रिमोट, दो मोबाइल फोन, एक केलकुलेटर एवं एक रजिस्टर मिला है। रजिस्टर में सवा लाख से अधिक का हिसाब-किताब मिला है। एसएचओ ने बताया कि होटल के मालिक की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

हादसे में घायल एक और की मौत, अब तक सात की मौत
बीकानेर. जयपुर रोड पर शनिवार को कार-टैक्सी के बीच हुए भीषण हादसे में घायल एक और व्यक्ति की रविवार देर रात मौत हो गई। एसएचओ नापासर ने बताया कि हादसे में घायल कानाराम पुत्र पुनाराम की रविवार को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या सात हो गई है।

बालादेवी, कोमल नायक, राकेश, धन्नाराम, पुष्पा नायक का अभी उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक बालादेवी की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। गौरलतब है कि शनिवार को जयपुर रोड पर कार-टैक्सी की भिड़ंत हो गई, जिसमें चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की रविवार सुबह को मौत हो गई और एक घायल की रविवार रात को मौत हो गई।