25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीटीईटी और प्री बीए-बीएड प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से

प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2019-2020 के लिए बीएड पाठ्यक्रम तथा प्रदेश में विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए, बीएड एवं बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 फरवरी से शुरू होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 10 Feb 2019, 11:54 AM IST

dungar college

dungar college

बीकानेर. प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2019-2020 के लिए बीएड पाठ्यक्रम तथा प्रदेश में विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए, बीएड एवं बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 फरवरी से शुरू होंगे।

इस वर्ष से राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर को पीटीईटी एवं प्री बीएबीएड/ बीएससी बीएड की प्रवेश की परीक्षाओं के लिए नोडल एजेंसी घोषित किया गया है। इस वर्ष से यह कॉलेज प्रदेश में पीटीईटी एवं प्री बीएबीएड/ बीएससी बीएड की प्रवेश की परीक्षाएं करवाएगा। इससे पहले यह परीक्षाएं अजमेर करवाता था।


राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य व कार्यालय समन्वयक प्रो. एनके व्यास ने बताया कि परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि 15 मार्च व ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 मार्च तक रखी गई है। यह प्रवेश परीक्षा 12 मई को आयोजित होगी।

इसके लिए अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क राशि 500 रुपए भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग अथवा ईमित्र से कर सकते हैं। इस दौरान विजय एेरा, सहायक निदेशक राकेश हर्ष, उपप्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक, व्याख्याता डॉ. राजेन्द्र पुरोहित आदि शामिल थे।


ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
प्री टीचर एज्यूकेशन टेस्ट (पीटीईटी) के लिए किसी भी विश्वविद्यालय की स्नातक/ स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण जो राजस्थान राज्य के विश्वविद्यालयों की स्नातक/ स्नातकोत्तर परीक्षा के समतुल्य मानी गई हो एवं पीटीईटी वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशिका में उल्लेखित प्रवेश-अर्हताओं की पूर्ति करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र है।

स्नातक/ स्नातकोत्तर परीक्षा में राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत राजस्थान के अनुसूचित जाति/ जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ विशेष पिछड़ा वर्ग/ दिव्यांग तथा विधवा/ तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।


प्री-बीएबीएड/ बीएससी बीएड टेस्ट - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान से सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा में राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत राजस्थान के अनुसूचित जाति/ जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ विशेष पिछड़ा वर्ग/ दिव्यांग तथा विधवा/ तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।