24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के खिलाफ उभरा आक्रोश

विजय स्तम्भ पर श्रद्धांजलि अर्पित, पाकिस्तान का झंडा जलाया, कैण्डल मार्च निकाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 20 Sep 2016, 6:17 AM IST

malediction

malediction

जम्मू-काश्मीर के उरी में सैन्य छावनी पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले को लेकर नगर के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी एवं केन्द्र सरकार से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई ने पब्लिक पार्क स्थित विजय स्तंभ पर आतंकी हमले में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान महानगर मंत्री मनीषा जोधा, सह मंत्री दिनेश जल, मुकुल गहलोत, जैन कन्या कॉलेज छात्रासंघ अध्यक्ष रविना यादव, डूंगर कॉलेज छात्रसंध सं.सचिव रामनिवास सागवान, एमजीएस विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष जितेन्द्र ढाल, वेटरनरी विवि अध्यक्ष लोकेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

शहर जिला युवक कांग्रेस पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महासचिव राजू पारीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान केन्द्र सरकार की ढिलाई पर भी रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सचिव इकबाल मलवान, जिला सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, लोकसभा क्षेत्र महासचिव जितेन्द्र सेवग, नथसा टाक आदि मौजूद थे।

अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा ने सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इनमें युवा अध्यक्ष रमेश पुरी, अंचल पुरी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

बीकानेर युवा क्रांति मंच ने कलक्ट्री परिसर में प्रदर्शन कर पाकिस्तान के झंडे एवं नवाज शरीफ के पोस्टर जलाए। इस दौरान मंच के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित, गायत्री प्रसाद शर्मा आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

जैन पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इनमें प्राचार्य डॉ.अनिलकुमार शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष मदनलाल चौधरी सहित पदाधिकारी, विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद था।

भाजपा जस्सूसर मंडल विजय उपाध्याय एवं भू-माफिया विरोधी दलित संघर्ष समिति ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अखंड भारत मोर्चा विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान मौन रख दीप प्रज्वलन किया एवं पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। मोर्चेके जिलाध्यक्ष ओपी भांभू, मुकेश शर्मा, सवाई सिंह आदि ने विचार रखे।

अखंड भारत मोर्चा और विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कश्मीर में आंतकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को मोमबत्ती व दीप जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम में पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध भी दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, भीष्म शर्मा, ओपी भांबू, सावन सोनी, सीताराम सियाग आदि उपस्थित थे।

जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को उरी कांड में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए 19 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा सहित सभी व्याख्याता एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

कैंडल मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर स्थित उरी में शहीद हुए 17 वीर जवानों को सोमवार को यूथ कांग्रेस लोकसभा बीकानेर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि दी।

प्रवक्ता फिरोज भाटी ने बताया कि यहां पर सभी ने केंद्र सरकार की निंदा करते हुए नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि केंद्र सरकार देश के जवानों के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले बलिदानी वीर सपूतों पर सबको गर्व हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग