26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियासर के पास दिखाई दिया पैंथर

कंवरसेन लिफ्ट नहर के सिंचित इलाके में एक पखवाड़े से घूम रहे पैंथर को शनिवार को तीन जगह देखा गया। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शनिवार को वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के आने का आश्वासन दिया था लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
panther

panther

लूणकरनसर. कंवरसेन लिफ्ट नहर के सिंचित इलाके में एक पखवाड़े से घूम रहे पैंथर को शनिवार को तीन जगह देखा गया। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शनिवार को वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के आने का आश्वासन दिया था लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है।

चक एक बीएचएम के विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह चक एक बीएचएम में प्रेम खातडिय़ा ने अपने खेत में पैंथर को नजदीक से देखा। इसके बाद शनिवार को स्कूल जाते वक्त लालाराम कुम्हार की बालिकाओं ने कोहरे में रास्ते से गुजरते पैंथर को देखा।

इसके बाद भय से बालिकाएं ढाणी लौट आई तथा स्कूल जाने से मना कर दिया। बाद में परिजनों ने समझा-बुझाकर वाहन की मदद से स्कूल छुड़वाया गया। शाम करीब 7 बजे हरियासर गांव के समीप ईंट भट्टे के पास मांगीलाल किड़ोलिया के काश्तकार तारूराम नायक ने पैंथर को देखा।

दिनेश मांझू ने बताया कि हरियासर गांव के समीप ग्रामीणों ने आस-पास के इलाके में काफी देर तक पैंथर की तलाश की लेकिन नहीं मिला। शनिवार को वन्य जीव विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज शर्मा लूणकरनसर आए थे लेकिन पैंथर के मूवमेंट वाले क्षेत्र में नहीं गए।