इस संबंध में प्रशासनिक विभाग ने समकक्ष पद (चिकित्सा अधिकारी) के समान डीएसीपी के तहत तीन पदोन्नति 6,12 तथा 18 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर ग्रेड पे 6600, 7600 एवं 8700 दिए जाने के प्रस्ताव वित्त विभाग को भिजवाए थे, लेकिन छह वर्ष बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है।