पीबीएम अस्पताल में मास्क और सेनेटाइजर की मांग बढ़ गई है। मास्क और सेनेटाइजर को लेकर वरिष्ठ चिकित्सकों ने डॉ. प्राचार्य के साथ बैठक की, जिसमें मास्क व सेनेटाइजर मुहैया कराने का मुद्दा उठाया। साथ ही चिकित्सकों ने ओपीडी में चिकित्सक के चेम्बर में लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड लगाने की मांग की। बैठक में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रंजन माथुर, डॉ. गुंजन सोनी, डॉ. सोनिया सोनी, डॉ. कांता भाटी, डॉ. जितेन्द्र फलोदिया, डॉ. अभिषेक कोचर, डॉ. युसूफ, डॉ. जितेन्द्र आचार्य सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित थे।