बीकानेर.बारिश के कारण शहर में मकानों और भवनों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं दुकानें और कमरे ढ़ह रहे है। सोमवार को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के महिला वार्ड की छत में लगी फाल सिलिंग अचानक गिर पड़ी। इससे वार्ड में एक बारगी अफरा तफरा मच गई। बताया जा रहा है कि जिस समय फाल सिलिंग गिरी उसम समय वार्ड में मरीज भर्ती थे।