26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लूणकरनसर में पैंथर की तलाश में जुटे कार्मिक

लूणकरनसर के उदेशियां गांव की रोही में कंवरसेन लिफ्ट नहर की पुलिया के पास एक जंगली जानवर के पगमार्क मिलने के बाद पैंथर की आशंका के चलते बुधवार को दिनभर वन विभाग के कार्मिकों द्वारा तलाश की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Person engaged in search of Panther in loonkarnsr

लूणकरनसर में पैंथर की तलाश में जुटे कार्मिक

लूणकरनसर. लूणकरनसर के उदेशियां गांव की रोही में कंवरसेन लिफ्ट नहर की पुलिया के पास एक जंगली जानवर के पगमार्क मिलने के बाद पैंथर की आशंका के चलते बुधवार को दिनभर वन विभाग के कार्मिकों द्वारा तलाश की गई।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहरसिंह मीणा व वनरक्षक वीरेन्द्र बेनीवाल समेत अन्य कार्मिकों के दल ने बुधवार को पैंथर की तलाश में उदेशियां गांव समेत कंवरसेन लिफ्ट नहर के किनारे व आस-पास की चक-आबादियों में तलाश की।

लेकिन बुधवार को किसी प्रकार के पगमार्क नहीं मिले। इस दौरान वन विभाग के दल ने खेतों में काम करने वाले लोगों से भी जानकारी ली गई तथा जंगली जानवर की आशंका के चलते सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। उधर वन विभाग के कार्मिक रविवार व सोमवार को देखे गए पदचिन्ह को विदेशी नस्ल के कुत्ते के होने बता रहे हैं। लेकिन स्थानीय ग्रामीण काफी बड़े साइज के पदचिन्ह कुत्ते के होने की संभावना से नकार रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष २०१४ में आया पैंथर भी ५-४ दिन बाद ही घने जंगल से बाहर आता था।