
खेलों की नगरी बीकानेर में 25 नवम्बर को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में पाई ओलम्पिक का भव्य शुभारम्भ होगा। विद्यार्थी अपनी खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उन्हें खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने व बड़ा मंच देने के उद्देश्य से पाई ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है।
बीकानेर में हो रहे पाई ओलम्पिक के प्रति विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। दौड़, कबड्डी, फुटबॉल व बास्केटबॉल के प्रतिभागी विद्यार्थियों के जोश व दमखम परखने के लिए पांच दिवसीय खेल स्पद्र्धा का आयोजन होगा।
इसमें हिन्दुस्तान जिंक और पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की संयुक्त मेजबानी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में सार्दुल स्पोर्ट्स ग्राउण्ड पर खेल प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन के प्रायोजक के रूप में आरएसवी गु्रप बीकानेर अपनी भूमिका निभाएगा।
सहप्रायोजक इनसाईट एज्युकेशन होगी। साथ ही एनडी मॉर्डन स्कूल व कम्प्यूटर एज्यूकेशन डॉट कॉम (सीईसी) सहयोगी होंगे।
सभी विद्यार्थी मार्च पास्ट में होंगे शामिल
उद्घाटन अवसर पर पाई ओलम्पिक में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी अपनी स्कूल की ड्रेस में स्कूल के ध्वज व बैनर के साथ मार्चपास्ट में शामिल होंगे। साथ ही सभी विद्यालयों के प्राचार्य व प्रबंधक भी समारोह की गरिमा को बढ़ाएंगे।
ये खेल शामिल
प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स (100, 200, 400, 800 मीटर, चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, लॉग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट व जैवेलियन थ्रो) के अलावा बास्केटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी, स्केटिंग फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज, तीरंदाजी, शूटिंग, जूडो, कुडो और रस्साकस्सी जैसे खेल शामिल किए जाएंगे।
लोक संस्कृति की बिखरेगी छटा
पाई ओलम्पिक में बालिकाओं की ओर से राजस्थान की लोक संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इनमें मिलेगी ट्रॉफी
- सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के लिए
- सबसे अधिक मैच जीतने पर
- ग्रेडिंग के आधार पर सुपर स्कूल ट्राफी
रामावत समाज क्रिकेट प्रति. 14 से
अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ एवं वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मण्डल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2017 का आयोजन 14 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक किया जाएगा। संरक्षक बृजमोहन रामावत ने कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
खेलमंत्री द्वारकाप्रसाद रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता सार्दुल क्लब मैदान में होगी। इसके लिए 26 नवम्बर तक आवेदन दे सकते हैं। अध्यक्ष महेन्द्रकुमार साध ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के साथ बाहर से भी टीमें आ रही हैं।
Published on:
23 Nov 2017, 11:48 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.