4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से विमान नहीं आने पर यात्रियों को लौटाया किराया

नाल सिविल एयर पोर्ट पर दिल्ली से बीकानेर आने वाला 72 सीटर हवाई जहाज नाल नही आया व ना ही नाल से गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 26 Mar 2018, 8:31 AM IST

Aeroplane

विमान

नाल. नाल सिविल एयर पोर्ट पर रविवार को दिल्ली से बीकानेर आने वाला 72 सीटर हवाई जहाज रविवार को नाल नही आया व ना ही नाल से गया। एयर पोर्ट निदेशक राधेश्याम मीणा ने बताया कि तकनीकी कारणों से आज हवाई जहाज नाल नहीं पहुंचा। वहीं बीकानेर से दिल्ली जाने वाले यात्री नाल पहुच गए थे जिन्हें नियमानुसार हवाई जहाज केंसिल होने की सूचना देकर हर सम्भव सहयोग किया गया। यात्रियों के रुपए रिफंड किए गए।

वहीं 27 मार्च को जयपुर के लिए एक ओर विमान सेवा शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जयपुर उड़ान के लिए रविवार को एयर पोर्ट निदेशक राधेश्याम मीणा ने वरिष्ठ प्रबन्धक मनोज चौधरी, उप प्रबंधक सौरभ भारद्वाज, युधिष्टर शर्मा, इंजीनियर नरेंद्र चौधरी, सुरक्षा अधिकारी पंकज सैनी, चीफ एविएशन ऑफिशर हिमांशु शर्मा, फलातून कमांडर विजय पाल रोझ के साथ एयर पोर्ट के अंदर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के बीच स्पेशल सवारी ट्रेन आज से

बीकानेर. यात्रीभार को देखते हुए श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के बीच सोमवार से एक जोड़ी स्पेशल सवारी गाड़ी चलाई जाएगी। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सीआर कुमावत ने बताया कि यह ट्रेन हनुमानगढ़ से शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी व शाम 6.45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव धोलीपाल, सादुलशहर व बनवाली में होगा। इसी तरह श्रीगंगानगर से शाम 7.15 बजे रवाना होगी और रात 8.50 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन अस्थायी रूप से किया जा रहा है।

संविदा कार्मिकों का आंदोलन जारी
बीकानेर. राजस्थान एनआरएचएम कार्मिक समस्या समाधान समिति के तत्वावधान में संविदा कार्मिकों का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि समिति के प्रदेश सचिव किशोर व्यास को चिकित्सा विभाग की ओर से दिए गए नोटिस की पालना में परियोजना निदेशक, एनएचएम के समक्ष २६ मार्च को पक्ष रखा जाएगा।

प्रदेश सचिव व्यास ने कहा कि जब तक राजस्थान एनआरएचएम प्रबंधकीय वर्ग के बीपीएम, लेखाकार, डेटा एन्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, आशा फेसिलियेटर, आशा सुपरवाइजर को नियमित नहीं किया जाता और दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक पूरे राजस्थान में एनआरएचएम कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। धरना स्थल पर श्यामसुन्दर किराडू, जितेन्द्र छंगाणी, विजय गहलोत, बसंत, झंवर, पवन, आनंद, नवल, नारायण, जुगल आदि उपस्थित रहे।