
JEE MAIN 2017 Answer Key
सीबीएसई ने मंगलवार को जेईई मेन 2017 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी। कोटा के कोचिंग संस्थानों ने इस आंसर की के प्रश्र संख्या 60 का उत्तर गलत बताया है। जिसे छात्र अब चुनौती देने की तैयारी में जुट गए हैं। सीबीएसई की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक यदि किसी छात्र को उत्तर कुंजी में कोई गलती नजर आती है तो वह 22 अप्रेल तक उसे चुनौती दे सकता है।
सीबीएसई ने दो अप्रेल को ऑफ लाइन और आठ व नौ अप्रेल को जेईई मेन 2017 की ऑन लाइन परीक्षा आयोजित की थी। जिसकी आंसर की बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को जारी कर दी गई। सीबीएसई की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक 22 अप्रेल तक यह आंसर की बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड रहेगी और इसी दिन तक किसी भी सवाल के जबाव को चुनौती दी जा सकती है। छात्रों को इसके लिए ऑनलाइन अपील ही दायर करनी होगी। जिसका लिंक पोर्टल पर ही दिया गया है। किसी सवाल के जवाब को चैलेंज करने के लिए छात्रों को प्रति सवाल 1000 रुपये देने होंगे। 27 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
एक जवाब पर आई आपत्ति
करियर पाइंट के एकेडमिक डायरेक्टर शैलेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि सीबीएसई की ओर से जारी आंसर की में ईस्टर और कार्बोक्सलिक अम्ल के आधार पर प्रश्र संख्या 60 का जवाब गलत बताया गया है। अपचयन की अभिक्रिया के इस सवाल का जवाब पेपर कोड ए के मुताबिक चार होना चाहिए, जबकि बोर्ड ने तीन बताया है। इसलिए छात्र इस जवाब को चुनौती दे सकते हैं।
Published on:
18 Apr 2017, 9:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.