विप्र फाउंडेशन युवा मंच की ओर से शाकद्वीपीय समाज के मोक्ष धाम में रविवार को सफाई अभियान व पौधरोपण किया गया। मंच के प्रदेश सचिव अरुण कल्ला ने बताया कि बारिश के बावजूद सदस्य पहुंचे और पौध रोपण किया। जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित, मंच अध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा, राजा पारीक, राहुल पारीक, नन्द किशोर गालरिया, नरेश शाकद्वीपीय, भाया महाराज, पीयूष जोशी, रवि उपाध्याय उपस्थित रहे।