8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में पीएम मोदी गरजे, कहा – कांग्रेस का मतलब है लूट की दुकान, झूठ का बाज़ार

Rajasthan Assembly Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को बीकानेर के नौरंगदेसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी। पीएम मोदी बोले - कांग्रेस का मतलब है लूट की दुकान, झूठ का बाज़ार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Jul 2023, 7:09 PM IST

modi_13.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

pm modi Bikaner visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को बीकानेर के नौरंगदेसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का मतलब है लूट की दुकान, झूठ का बाज़ार। जो ये इन दिनों बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे हैं, उसमें लूट के इरादे और झूठ के पिटारे के सिवा और कुछ नहीं है। राजस्थान में जबसे कांग्रेस सरकार आई है, इन्होंने क्या किया? 4 साल से पूरी कांग्रेस पार्टी और सरकार आपस में लड़ रही है। हर कोई एक दूसरे की टांग खींच रहा है।

राजस्थान में रक्षक ही भक्षक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में बलात्कार के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। हालात ये है कि यहां रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं। अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारी बेटियों पर गलत नज़र डालने वालों को कांग्रेस संरक्षण दे रही है।

कांग्रेसी हार के डर से छोड़ रहे हैं अपना सरकारी बंगला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस की हार इतनी सुनिश्चित है कि यहां की सरकार अभी से बाय-बाय मोड में आ गई है। मुझे पता चला है कि कुछ मंत्री विधायक तो अभी से अपने सरकारी बंगले खाली करके अपने खुद के घरों में शिफ्ट होने लगे हैं। अपनी हार पर इतना भरोसा सिर्फ कांग्रेस के नेता ही कर सकते हैं। पुरानी कहावत है कि दीया बुझने से पहले जोर से लपलपाता है। अपनी हार के डर से कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है।

यह भी पढ़ें - बीकानेर में कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले - सत्ता बदलने में वक्त नहीं लगता