
बज्जू(बीकानेर).बीकानेर के बज्जू में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अलग अलग मामलो में अवैध डोडा पोस्त के साथ दो जनो को पकड़ा।जानकारी के अनुसार बज्जू थाना पुलिस के एएसआई आदेश कुमार के नेतृत्व में बज्जू पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे रणजीतपुरा की रोही में 9 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है की एक कार्यवाही पुलिस ने देर रात की तथा दूसरी कार्यवाही सुबह 8 बजे की बतायीं जा रही है।
पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी ली तो मिला इतने किलो गांजा
बीकानेर. गंगाशहर पुलिस ने को एक युवक को तस्करी कर मादक पदार्थ ले जाते पकड़ा है। तलाशी में उसके पास से एक किलो २०० ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपित को सोमवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि रविवार को मोहता सराय क्षेत्र में एक युवक के मादक पदार्थ लाने की सूचना मिली थी। इस पर उपनिरीक्षक रजनदीप कौर जाप्ते के साथ वहां पहुंची। पुलिस टीम को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की,
लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपित खेतेश्वर बस्ती निवासी नरेन्द्र पुत्र जयनारायण जीनगर को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित से रिमांड अवधि में पूछताछ की जाएगी कि यह गांजा किससे लाया और किसे बेचने जा रहा था।
Published on:
15 May 2018 09:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
