26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम की संभावित यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन व पार्टी, अगले सप्ताह जारी होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर आने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन और भाजपा नेता तैयारियों मे जुटे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Jul 2018, 8:09 AM IST

cm vasundhara raje

CM vasundhara raje

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर आने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन और भाजपा नेता तैयारियों मे जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अगले सप्ताह जारी किया जाएगा, लेकिन पार्टी और प्रशासन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा के दौरान प्रशासन के पास विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास के प्रस्ताव आए हैंं।

वहीं सरकार के स्तर से ग्राम पंचायत से लेकर संभाग मुख्यालय पर हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री अगर २५ जुलाई को श्रीगंगानगर जाती हैं, तो २६ जुलाई को शाम को बीकानेर आने की संभावना है, अथवा २७ जुलाई को वे बीकानेर आएंगी।

मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा के दौरान रवीन्द्र रंगमंच पर योजनाओं के लाभार्थियों से जन संवाद, नवाचार औार विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम होंगे। उनके डेढ़ करोड़ की लागत से सूरसागर में रख-रखाव कार्यों का शिलान्यास, श्रीडूंगरगढ़ में कॉलेज का शिलान्यास, महिला जेल में बंदीगृह का उद्घाटन, जनाना अस्पताल व स्टाफ क्वार्टर्स का उद्घाटन प्रस्तावित है।

देशनोक में पैनोरमा का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। न्यास ने जैन स्कूल के पास सड़क लोकार्पण का प्रस्ताव भेजा है। सार्दुल क्लब में हेलमेट वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री २७ जुलाई को गुरु पूर्णिमा होने से नागणेचेजी व लालेश्वर महादेव मंदिर भी जा सकती है। वहीं एलीवेटेड रोड के शिलान्यास का प्रस्ताव नहीं है।


अंतिम निर्णय नहीं
जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर उद्घाटन एवं शिलान्यास के प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों पर विचार होना है। जिला कलक्टर के स्तर पर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
शैलेन्द्र देवड़ा, अतिरिक्त कलक्टर (नगर), बीकानेर


दो विधानसभा क्षेत्रों की होगी बैठक

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य और महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने पर रखे जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। बीकानेर शहरी क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा बूथ अध्यक्षों, शक्ति केन्द्र संयोजक एवं प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष, विधायक एवं सांसद तथा पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक रवीन्द्र मंच पर होगी। इसकी पार्टी स्तर पर तैयारी की जा रही है।