2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कंपनी सतर्क, अलर्ट के बाद जारी किए आपातकालीन नम्बर

मौसम विभाग की ओर से सात मई को आंधी-तूफान की आशंका जताने के बाद बीकानेर में बिजली कंपनी सतर्क हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 May 2018, 8:30 AM IST

Power company

बिजली कंपनी

बीकानेर . मौसम विभाग की ओर से सात मई को आंधी-तूफान की आशंका जताने के बाद बीकानेर में बिजली कंपनी सतर्क हो गई है। कंपनी ने बारिश, आंधी-तूफान की स्थिति में परेशानी की शिकायत दर्ज कराने के लिए आपातकालीन मोबाइल नम्बर (हेल्प लाइन) जारी किए हैं। इसके साथ ही दो अन्य नम्बर भी उपभोक्ताओं लिए जारी किए हैं, जो कोलकता से सुचारू रहेंगे। मौसम को देखते हुए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है।

इन नम्बरों पर करें शिकायत

बारिश व आंधी के दौरान शहर में कही भी यदि करंट, बिजली लाइन टूटने, ट्रांसफार्मर में आग लगने, मवेशियों के करंट की चपेट में आने की स्थिति में उपभोक्ता टोल फ्री नम्बरों के साथ ही बीकेईसीएल की ओर जारी आपत नम्बर 9116155070, 9116155069 पर कॉल व एसएमएस कर सूचना दे सकते हैं, ताकि टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच सकेगी। ये नम्बर अस्थायी रूप से कुछ दिनों के लिए ही सुचारू रहेंगे।

यह भी रहेंगे प्रभावी
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंपनी ने दो अन्य नम्बर भी जारी किए हैं, जो गर्मी के मौसम में सुचारू रहेंगे। कंपनी के प्रभारी डी. चटर्जी ने बताया कि यह हेल्पलाइन महज आपत स्थिति के लिए ही तैयार की गई है। इसके लिए 9116155207, 9116155208 नम्बर कोलकता से जारी किए गए हैं। ये नम्बर इस सीजन में सुचारू रहेंगे।

दो दिन आंधी व तेज बारिश की संभावना, तापमान गिरा
बीकानेर. उत्तरी राजस्थान के स्थानों में सोमवार व मंगलवार को आंधी व तेज बारिश आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी राजस्थान में उच्च स्थानों तथा अन्य क्षेत्रों में बौछारें भी पड़ेगी। रविवार को सुबह से ही तापमान में सूरज के तेज तपिश रही।

हालांकि दोपहर में हवाएं चलने से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन हवाओं के चलते तेज गर्मी के बावजूद भी रोजमर्रा के काम पूरा करने के लिए घरों से निकलने लगे थे लेकिन दोपहर १२ से ४ बजे तक बाहर निकलना दुर्भर हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान ४१.८ डिग्री व न्यूनतम तापमान २९.१ डिग्री सेल्सियस रहा।