8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत बोले: तीन बार मुख्यमंत्री बनाया इसका मुझे अहसास, चौथी बार तो…माइबाप आप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जनसभा में कहा कि आपने मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया, इस बात का अहसास मुझे है । चौथी बार तो क्या आगे..., माइबाप तो आप बैठे हो।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 29 Oct 2021, 7:54 PM IST

Prashasan Gaon Ke Sang Abhiyan: cm ashok gehlot in bikaner

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जनसभा में कहा कि आपने मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया, इस बात का अहसास मुझे है । चौथी बार तो क्या आगे..., माइबाप तो आप बैठे हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौथी बार कौन बने यह अलग बात है। चौथी बार सरकार जरूर कांग्रेस की आए। यह हमारा ध्येय होना चाहिए। मुख्यमंत्री लखासर ग्राम पंचायत में लगे प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री के संबोधन में धरियावध और वल्लभनगर विधानसभा उप चुनाव की चुनावी सभाओं का असर दिखा। उन्होंने सरकार के काम काज की उपलब्धियों को गिनाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर लम्बी बात की। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बार-बार सरकार बदलते है तो मजा नहीं आता है। जो योजनाएं बनती है, नई सरकार आते ही वो योजना ठप हो जाती है।

हम चाहते है कि इस बार सरकार बदले नहीं, बल्कि वापस कांग्रेस की ही बने। दावे के साथ कह सकते है कि जो शानदार प्रबंधन कोरोना के दौरान किया, पूरा देश चकित रह गया। लोगों का फ्री इलाज किया। मजदूरों को एक से दूसरी जगह रोडवेज से पहुंचाया। ऑक्सीजन की कमी की परेशानी को प्रबंधन कर टाला। अब राजस्थान के हर परिवार का पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कर दिया है। कोई व्यक्ति बीमार पड़ेगा तो सरकारी हो या निजी अस्पताल उपचार मिलेगा।

एमएलए-एमपी पब्लिक सर्वेन्ट
गहलोत ने कहा कि जनता जिसे चुनकर भेजती है। सरकारी अधिकारी के साथ एमएलए, एमपी, मंत्री सभी पब्लिक सर्वेन्ट है। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के काम करें। बीमार पशु को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने पर पशुपालक का बड़ा खर्चा हो जाता है। उसे राहत देने के लिए इंसानों की तरह बीमार पशुओं के उपचार के लिए भी एम्बुलेंस की व्यवस्था करने पर काम कर रहे है।