11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा देते फिर पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’

दूसरे की जगह देने आया था परीक्षा

2 min read
Google source verification
Pre-veterinary test

परीक्षा देते फिर पकड़ा गया 'मुन्ना भाई'

बीकानेर. मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म की तर्ज पर अपने दोस्त के स्थान पर प्री वेटेरनरी टेस्ट (परीक्षा) देने आया युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि रविवार को प्री वेटेरनरी टेस्ट (परीक्षा) आयोजित की गई थी। यहां विद्या निकेतन स्कूल में परीक्षा केन्द्र था, जहां राकेश के स्थान पर एक अन्य युवक परीक्षा देने आया। स्कूल प्रशासन को शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। परीक्षा देने वाला युवक बाड़मेर जिले के गुढ़ामलानी निवासी जोधाराम था जो राकेश की जगह परीक्षा देने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

गायों के बाड़े में लगी आग, खंभा गिरा

बीकानेर. घड़सीसर रोड स्थित एक गायों के बाड़े में रविवार दोपहर को आग लग गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद घड़सीसर रोड स्थित अकबर के बाड़े में आग लग गई। हादसे के समय बाड़े में १०० से अधिक गायें थीं। आग यहां बने तूड़ी (चारे) के कमरे में लगी थी। आग की सूचना पर पड़ोसियों ने दमकल व पुलिस को दी।
दमकल के पहुंचने तक पड़ोसियों ने आग पर पानी डाला। करीब आधे घंटे की मशक्कत से दमकल ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के बाद पड़ोसियों ने हिम्मत कर पशुओं को बाड़े की दूसरी तरफ ले गए।

एक टूटा, तीन में इंस्यूलेटर जल गए
रविवार शाम को घड़सीसर क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली का एक खंभा टूटकर गिर गया, वहीं तीन खंभों के इंस्यूलेटर जल गए। बिजली कंपनी की एफआरटी टीम ने नए इंस्टूलेटर लगाए एवं नया खंभा लगाया। कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार शाम करीब पांच बजे आंधी और बारिश से इंस्यूलेटर खराब हो गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति सुचारु हो गई।

50 हजार में सौदा
सीआई बिजारणिया ने बताया कि जोधाराम ने राकेश के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर स्वयं का फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाई और परीक्षा देने आ गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपित और राकेश के बीच परीक्षा पास होने पर ५० हजार रुपए देने का सौदा तय हुआ था। पुलिस आरोपित जोधाराम के बारे में संबंधित थाने से आपराधिक रिकॉर्ड चेक करवा रही है।