11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी पार्टी

आनंद निकेतन में बसपा का महिला सम्मेलन हुआ। प्रभारी डॉ. विजय प्रताप सिह, भगवानसिंह बाबा ने पार्टी की रीति नीति से महिलाओं को अवगत कराया।

2 min read
Google source verification
Women's Conference in Bikaner

Women's Conference in Bikaner


बीकानेर. बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी व आजमगढ़ से विधायक डॉ. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बसपा सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी। सर्व समाज भाईचारा बनाओ अभियान के दूसरे चरण में रविवार को बीकानेर पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि पार्टी ने चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर टीम भी तैयार की है। डॉ. सिंह ने कहा कि अभियान का पहला चरण पिछले माह चलाया गया था, दूसरा चरण पांच जून से शुरू किया गया, जिसका रविवार को बीकानेर अंतिम पड़ाव था। इसके तहत प्रदेशभर में लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें जागरूक कर रहे हैं।

मातृशक्ति को जोडऩे का आह्वान
आनंद निकेतन में रविवार को बसपा का महिला सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मातृशक्ति जब पार्टी से जुड़ेगी तो ताकत बढ़ेगी। प्रभारी डॉ. विजय प्रताप सिह, भगवानसिंह बाबा ने पार्टी की रीति नीति से महिलाओं को अवगत कराया। इस मौके पर बीकानेर प्रभारी चौधरी हरिनारायण लेघा, महानगर अध्यक्ष अताउल्लाह खान, चम्पालाल देशप्रेमी, रामगोपाल बिश्नोई, श्रीभगवान, सुरेन्द्र काडाला आदि ने विचार रखे।

बूथ सम्पर्क अभियान इसी माह

केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा शहर जिला की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के तहत जून में बूथ सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के अनुसार पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर 21 सदस्य बूथ समिति के निर्माण एवं सत्यापन कार्य के साथ सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि शीघ्र ही समस्त बूथ समितियों की सूचियां प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी जाएंगी। जिला महामंत्री दाउलाल हर्ष ने बताया कि वृहद बूथ सम्पर्क अभियान के लिए महापौर नारायण चौपड़ा को बीकानेर पूर्व तथा उपमहापौर अशोक आचार्य को बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला महामंत्री पाबुदान सिंह ने बताया कि अभियान के दौेरान कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सुबह-शाम आमजन से सम्पर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक, स्टीकर एवं साहित्य बांटेंगे और नए सदस्य भी बनाएंगे। साथ प्रत्येक बूथ पर जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी जिला एवं मंडल पदाधिकारी प्रवास करेंगे।