1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के निराश्रित गोवंश की समस्या का जल्द होगा समाधान, पढ़ें पूरी खबर

आंवटित भूमि पर गोशाला का निर्माण होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 May 2018, 10:29 AM IST

Destitute animals problems

Destitute animals problems

बीकानेर . शहर के निराश्रित गोवंश को रखने के लिए शरह नथानिया क्षेत्र में आंवटित भूमि पर गोशाला का निर्माण होगा। एसटीपी प्लांट के पास बनने वाली इस गोशाला के लिए तकमीना तैयार हो चुका है। नगर निगम की ओर से एक करोड 23 लाख रुपए की राशि से गोशाला का निर्माण किया जाएगा।

इसका क्षेत्रफल करीब 35.86 हैक्टेयर होगा। गोशाला की जमीन पर ढाई किलोमीटर लम्बी चारदीवारी का निर्माण होगा। परिसर में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे होने के कारण खुले में पशु विचरण कर सकेंगे। निगम की ओर से चारे, पानी सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

जल्द जारी होंगी निविदा
निगम के सहायक अभियंता (सिविल) नजीर मोहम्मद गौरी ने बताया कि शरह नथानिया क्षेत्र में बनने वाली निगम की गोशाला परिसर में पानी का टैंक, खेळियां, चारे की व्यवस्था आदि का निर्माण होगा। टेण्डर प्रक्रिया पूरी होते ही गोशाला निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पटवारी की ओर से जमाबंदी, नक्शा और जमीन की निशानदेही निगम को दे दी गई है।

शीघ्र शुरू होंगे कार्य
गोशाला निर्माण के लिए तकमीना तैयार हो गया है। टेण्डर प्रक्रिया के बाद चारदीवारी और अन्य निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। यहां पेड़ों की अधिकता है। पशुओं के लिए छांयादार और प्राकृतिक वातावरण रहेगा। जरूरत पड़ी तो ट्यूबवेल भी तैयार किया जाएगा।
नारायण चोपड़ा, महापौर नगर निगम बीकानेर।

दो स्थानों पर पकड़े निराश्रित सांड
बीकानेर. शहर में निराश्रित गोवंश की समस्या बनी हुई है। आए दिन निराश्रित सांड के आपस में भिडऩे, लोगों को घायल करने तथा वाहनों और सामान को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को नगर निगम की ओर से नत्थूसर गेट और गोगागेट क्षेत्र से निराश्रित घूम रहे सांड को पकड़कर उनके टेग लगाकर गाढ़वाला स्थित गोशाला में भिजवाने की कार्रवाई की गई।

निगम के सर्किल इंस्पेक्टर ओम प्रकाश जावा ने निगम दल की ओर से नत्थूसर गेट और गोगागेट क्षेत्र से दस निराश्रित सांड पकड़े गए। उन्होंने बताया कि निगम फरवरी से अब तक निगम क्षेत्रों से 871 निराश्रित सांड पकड़कर और उनके टेग लगाकर गाढ़वाला स्थित गोशाला में भेज चुका है।