28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
अब अत्याधुनिक रेलवे टनल परियोजना की हो रही परिकल्पना, देखिये Video
Play video
Hindi News / Rajasthan / Bikaner / Videos / अब अत्याधुनिक रेलवे टनल परियोजना की हो रही परिकल्पना, देखिये Video

अब अत्याधुनिक रेलवे टनल परियोजना की हो रही परिकल्पना, देखिये Video

बीकानेर. शहर के लिए नासूर बन चुकी रेलवे फाटकों की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब तक बायपास व एलीवेटेड रोड के विकल्प ही सामने आ रहे थे, हलांकि दोनों में से किसी योजना की क्रियान्विति अभी तक नहीं हुई है। अब अत्याधुनिक रेलवे टनल परियोजना की परिकल्पना की जा रही है। इसके लिए बीकानेर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों ने प्राथमिक तौर पर एक प्रारूप (मानचित्र) तैयार किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 22 Sep 2018, 8:46 AM IST


बीकानेर. शहर के लिए नासूर बन चुकी रेलवे फाटकों की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब तक बायपास व एलीवेटेड रोड के विकल्प ही सामने आ रहे थे, हलांकि दोनों में से किसी योजना की क्रियान्विति अभी तक नहीं हुई है। अब अत्याधुनिक रेलवे टनल परियोजना की परिकल्पना की जा रही है। इसके लिए बीकानेर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों ने प्राथमिक तौर पर एक प्रारूप (मानचित्र) तैयार किया है। शुक्रवार को आम्बेडकर सर्किल स्थित एक होटल में इस प्रारूप का लोकार्पण संवित सोमगिरी महाराज ने किया।

 

काउंसिल से जुड़े अमरचंद बिस्सा ने पत्रकारों व आम लोगों को परियोजना के बारे में बताया। उन्होंने दावा किया कि यदि भूमिगत रेलवे टनल बनाई जाती है, तो न सिर्फ रेलवे फाटकों की जटिल समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि फाटक हटने से सड़क भी चौड़ी हो जाएगी। उन्होंने माना कि एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट में कुछ खामियां हैं। ऐसे में यदि सरकार महानगरों की तर्ज पर बीकानेर में टनल योजना पर काम करे, तो इससे सभी को राहत मिलेगी। सदस्यों ने कहा कि वे इस प्रारूप को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर इंजीनियर रामेश्वरलाल चौधरी, अंकुर शुक्ला, निशंत गौड़ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

 

बायपास क्यों नहीं?
संवित सोमगिरी महाराज ने कहा कि जब किसी नवाचार की बात उठती है, तो विरोध भी होता है। यदि कोई स्वार्थ को छोड़कर लोक कल्याण के लिए जागरूकता दिखाता है, तो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिकों ने टनल परियोजना के लिए परिश्रम किया है, लेकिन रेलवे की तो काफी भूमि पड़ी है। चाहें तो बायपास ही क्यों न बना लिया जाए। फिर भी तकनीकी रूप से यह उपयुक्त हो तो इस पर मंथन होना चाहिए।