25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्करणा समाज सावा समिति कार्यालय शुरू

परशुराम सेवा समिति के पुष्करणा समाज सावा कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ।
2 min read
Google source verification
puskarna sava 2019

पुष्करणा समाज सावा समिति कार्यालय शुरू

बीकानेर. परशुराम सेवा समिति के पुष्करणा समाज सावा कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। गोकुल सर्किल स्थित बधु महाराज की कोटड़ी में शुरू हुए कार्यालय का उद्घाटन पं. जुगल किशोर ओझा, कन्हैया लाल कल्ला व राम किशन आचार्य ने किया। समिति अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि कार्यालय में २१ फरवरी के दिन पुष्करणा सावे के दिन पुष्करणा समाज सहित विभिन्न धर्म व जातियों में होने वाले विवाह समारोह के वर-वधुओं का पंजीयन किया जाएगा तथा रियायती दर पर खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। समिति सचिव किशन लाल ओझा के अनुसार कार्यालय उद्घाटन पर मोटलाल हर्ष, शिव कुमार व्यास, महेन्द्र चूरा, विजय आचार्य, अविनाश जोशी, शंकर लाल पुरोहित, भूरसिंह जोशी, मीना लाल जोशी, खुशाल व्यास सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

सड़क-नाली का हो निर्माण
पुष्करणा सावा पर परकोटा क्षेत्र में सड़क-नाली का निर्माण १५ फरवरी से पहले करवाए जाने की मांग की है। यूथ कांग्रेस पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अरुण व्यास ने बताया कि सड़क-नाली निर्माण को लेकर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौक, मार्गों, टूटी नालियों व सड़कों की मरम्मत के लिए मौका मुआयना करवाया गया है। व्यास ने २१ फरवरी को होने वाले पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह आयोजन को देखते हुए शहर में सड़क-नाली निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द करवाने की मांग की।

सावा हमारी संस्कृति
पुष्करणा महिला मंडल की बैठक शुक्रवार को जेजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई। इस दौरान पुष्करणा सावे को लेकर विचार किया गया। मंडल की अर्चना थानवी व शारदा पुरोहित ने बताया की पुष्करणा सावे पर महिला मंडल की ओर से मांगलिक गीतों की पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही पुष्करणा कन्याओं को खिरोड़ा सामग्री और श्रंगार सज्जा पेटी का वितरण किया जाएगा। कृष्णा व्यास ने कहा कि सावा हमारी संस्कृति और परम्पराओं का संगम है। कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए जागरुकता की दरकार है। बैठक में मीनाक्षी हर्ष, जमना व्यास, वंदना पुरोहित, इंदु हर्ष, गायत्री व्यास आदि ने विचार रखे।