25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्करणा सावा-घोड़ी कूदे नव-नव ताल, बन्ने री घोड़ी नाचणी, बन्नो म्हारो रामचन्द्र अवतार..

गूंज रहे मांगलिक गीत, घरों में चल रही तैयारियां, बाजारों में खरीदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Ramesh Bissa

•

Updated: 12 Feb 2019, 11:31 AM IST

puskarna sava 2019

पुष्करणा सावा-घोड़ी कूदे नव-नव ताल, बन्ने री घोड़ी नाचणी, बन्नो म्हारो रामचन्द्र अवतार..

बीकानेर. 'घोड़़ी कूदे नव-नव ताल, बन्ने री घोड़ी नाचणी, बन्नो म्हारो रामचन्द्र अवतार, सीता संग ब्यांव रचावे रे, उमराव बन्ना सरदार बन्नाÓ सरीखे मांगलिक गीतों से पुष्करणा सावा की रौनक परवान पर है। यज्ञोपवित संस्कार और विवाह संस्कार वाले घरों में मांगलिक गीत गूंजने शुरू हो गए है। घर, परिवार और मोहल्ले की महिलाएं सामूहिक रूप से पारम्परिक गीतों के गायन के साथ विवाह कार्यक्रमों की तैयारियों मंे जुटी हुई है। बन्ना, बन्नी, घोड़ी, सुहाग आदि के गीत और महिलाओं के नृत्यों से सावे की रमक-झमक बढऩे लगी है। सावे पर होने वाले खोळा, प्रसाद, लग्न, टीकी, बान-बनावा, मायरा, खिरोड़ा, हाथधान, मातृका स्थापना-गणेश परिक्रमा आदि मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडित, हलवाई, भवन आदि की बुकिंग का काम हो चुका है।

साफा-पेचा की रंगाई, बर्तन की खरीदारी
सावे को लेकर साफा और पेचा की रंगाई का काम बढ़ गया है। रंगाई के कार्य से जुडे़ परिवारों ने काम अधिक होने से अतिरिक्त स्टाफ रख लिया है। रंगाई कार्य से जुडे़ मोहम्मद लतीफ के अनुसार इस बार साफा रंगाने का कार्य अधिक हो रहा है। लोगों में साफे के प्रति रुझान अधिक है। शहर में विभिन्न स्थानों पर साफा-पेचो की बिक्री चल रही है। खिरोडा की रस्म को लेकर बर्तनों की खरीदारी की जा रही है। ठठेरा बाजार, कोटगेट सट्टा बाजार स्थित दुकानों में खिरोड़ा रस्म के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

बांधेंगे पाग-पगडि़यां
पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से पुष्करणा सावा पर शहर में विभिन्न स्थानों पर साफा, पाग, पगड़ी बांधने की सेवाएं दी जाएंगी। विष्णुरूपी दूल्हों के लिए विशेष खिडकिया पाग बांधी जाएगी। फाउण्डेशन अध्यक्ष कृष्णचन्द्र पुरोहित ने बताया कि सावे पर फिजूलखर्ची रोकने, भोजन के दौरान खाद्य सामग्री झूठी न छोडऩे को लेकर अभियान चलाया जाएगा। फाउण्डेशन की सेवा और कार्यो को लेकर बैठक हुई। वहीं पुष्करणा महिला मण्डल की पुस्तक 'मंगलगीतÓ का विमोचन मंगलवार को धरणीधर रंगमंच पर दोपहर 3:15 बजे होगा। अर्चना थानवी ने बताया कि पुस्तक में वैवाहिक गीतों का संकलन है। सचिव शारदा पुरोहित के अनुसार पुस्तक में गणेश वंदना से विदाई तक गीतों का संकलन मण्डल सदस्यों ने किया है।