
rahul
बीकानेर ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पार्टी का चुनावी बिगुल बजाने बीकानरे पहुंच चुके है। वे जयपुर से विशेष विमान से बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे। राहुल के साथ राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, बी.डी कल्ला और काजी निजामुद्दीन सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी बीकानेर में करीब सवा दो घंटे रहेंगे। इस बीच वे मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में संकल्प महारैली को सम्बोधित करेंगे।
- दोपहर 3:35 बजे - काफिले के साथ बीकानेर पहुंचे राहुल गांधी
- राहुल गांधी बीकानेर मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पहुंचे।
- राहुल गांधी जन संबोधन शुरू।
- संबोधन शुरू करते ही राफेल डील को बनाया मुद्दा
- PM मोदी पर साधा निशाना, कहा मोदी जी ने जनता के करोड़ो रुपए अंबानी की जेब में डाले
- राफेल डील पर बोले राहुल अनिल अंबानी ने जिंदगी में हवाई जहाज नहीं बनाया
- मोदी जी फ्रांस जाते है पुराना कॉन्ट्रेक्ट रद्द करावाकर, अंबानी को दिलाते हैं, ये फ्रांस के राष्ट्रपति कहते हैं : राहुल
- गब्बर सिंह टैक्स ने देश को बर्बाद कर दिया
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा, चौकीदार ने 30 हजार करोड़ रुपए छीनकर अनिल अंबानी को दिए,
- राफेल हवाई जहाज यूपीए सरकार ने सरकारी कंपनी को दिया था, मोदी जी फ्रांस जाते हैं, पुराना कॉन्ट्रेक्ट कंसल करते हैं मोदी जी कॉन्ट्रेक्ट छीनकर अनिल अंबानी को देते है। अनिल अंबानी ने जिन्दगी में हवाई जहाज नहीं बनाया, कान्ट्रेक्ट मिलने से 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने कंपनी बनाई।
- 526 करोड़ के हवाई जहाज को 16 सौ करोड़ में खरीदा। चौकीदार ने 30 हजार करोड़ रुपए छीनकर अनिल अंबानी की जेब में डाले, और राहुल ने कहा, हिन्दुस्तान का हर युवा जानता है, मोदी जी ने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपए डाले। सबसे अमीर लोगो का कर्जा माफ किया।
- साढ़े 12 लाख करोड़ रुपए नान परफोरमिंग एसट है, छोटे बिजनसमैन को इन्होने एक रुपया नहीं दिया
- हिन्दुस्तान में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी हम कर्जा माफ करके दिखाएंगे
- गब्बर सिंह टैक्स ने हमें बरबाद कर दिया और गब्बर सिंह टैक्स को बदलकर हम आपको सच्ची जीएसटी दिलवाएंगे।
- इस देश को इस किसान और युवा चलाता है, जीएसटी से छोटे उद्योगपतियों को भारी नुकसान हुआ। हमारे नेता भाषण में आपको 15 लाख और 2 करोड़ का वायदा नहीं करेंगे हम आपको काम करके बताएंगे।
- गहलोत जी ने आपको मुफ्त दवा दी हमने आपको मनरेगा दिया । उत्तर प्रदेश में बीजेपी का एमएलए ने बलात्कार किया, पीएम बीजेपी के एमएमए को निकालते क्यों नहीं? और राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी की सरकार में बेटी पढ़ाओ और बीजेपी के एमएमए से बेटी बचाओ हो रहा है। इस बार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लोगों को टिकट मिलेगा।
Updated on:
10 Oct 2018, 4:56 PM IST
Published on:
10 Oct 2018, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.