राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में जारी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा आठ हजार से अधिक पदों के लिए होगी। इसमें संस्कृत के १९५२, सामाजिक विज्ञान के १८७८, हिन्दी के १५०७, विज्ञान के ११२८, अंगे्रजी के ७८८, गणित के ६९९, उर्दु के ११७, पंजाबी के ८९ व सिन्धी के चार पद है। इन पदों के लिए आवेदन नौ जून तक होंगे। परीक्षा में कुल ५०० अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन व दूसरा प्रश्न पत्र विषय से संबंधित होगा।