7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus in Rajasthan: साल के आखिर दिन कोरोना महामारी के बीच आई अच्छी खबर

वर्ष 2020 जाते-जाते आखिर दिन गुरुवार को एक अच्छी खबर आई ।

2 min read
Google source verification
corona22.jpg

बीकानेर। वर्ष 2020 जाते-जाते आखिर दिन गुरुवार को बीकानेर में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रही जो शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है।

विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 से जूझ रहे पूरे विश्व मेें कोरोना का प्रकाप बीते साल रहा लेकिन आज की चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट बीकानेर के लिए सुकून भरी रही। रिपोर्ट के अनुसार 890 लोगों की कोरोना की जांच की गई जिनमें एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.मीना ने बताया कि आठ महीनों बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि बीकानेर से कोरोना विदा हो चुका है। उन्होंने बताया कि कल जिन 890 लोगों ने अपनी कोरोना कोविड-19 जांच कराई थी उसमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के थे, उसमें किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है।

पिछले कई दिनों की रिपोर्ट देखें तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंचा था और पिछले नौ महीनों में सबसे कम तीन पॉजिटिव आए थे लेकिन गुरुवार को आयी रिपोर्ट में यह रिकॉर्ड भी टूट गया हालांकि कोरोना संक्रमितों के भर्ती मरीजों की संख्या सुपर स्पेशलिटी सेंटर में पहले से ही शून्य हो चुकी है।

इसी बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए जब तक वैक्सीन नहीं आ जाए तब तक पूरी सतर्कता और सजगता बरतने की अपील की है। डॉ शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में आई कोरोना महामारी पर नियंत्रण करने का पूरा प्रयास किया और इसमें सफलता भी पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की सतर्कता चलते प्रदेश में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर बेहद कम रही, मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाया और सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को देश भर में सराहा गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में वैक्सीनेशन का काम प्रदेश भर में भी व्यापक स्तर पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने माइक्रो लेवल पर प्लानिंग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन पालना करते हुए जरूरतमंदों तक वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले ब्रिटेन सहित कुछ यूरोपियन देशों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने की सूचना भी मिली है। आमजन पूरी सजगता और सतर्कता के साथ ही ऐसे किसी नए वायरस को मात दे सकते हैं। उन्होंने कोरोनावायरस संबंधी सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए नववर्ष की शुरुआत करने का संदेश भी दिया है।