13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
VIDEO : श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने टिकट काटने को बताया पार्टी की भूल, बागी बनकर ताल ठोकने की तैयारी
Play video

VIDEO : श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने टिकट काटने को बताया पार्टी की भूल, बागी बनकर ताल ठोकने की तैयारी

श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर). भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ में भी भाजपा के नेताओं के बागी तेवर सामने आए। भाजपा ने श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा ने ताराचंद सारस्वत को टिकट दिया है और इसकी भनक लगते ही वर्तमान विधायक किशनाराम नाई ने इसको पार्टी की बड़ी भूल बताते हुए गुरूवार को अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है और उसमें आगामी निर्णय लेने की बात कही है।

Google source verification

वर्तमान विधायक के तेवरों से लग रहा है कि वे पार्टी द्वारा दी गई टिकट का विरोध करते हुए पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए दुसरी बगावत कर सकते है। इससे पूर्व भी २००८ के चुनाव 1में भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर फर हुए समझौते के तहत श्रीडूंगरगढ़ सीट इनेलो के छोड़ दी थी और गिरधारीलाल भोबिया को यहां से इनेलो टिकट दिया तो किशनाराम नाई ने पार्टी निर्णय को चुन्नौती देते हुए बगावत की और निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके चलते भाजपा के सहयोगी दल को पांचवें स्थान पर जगह मिली और कांग्रेस के उम्मीदवार मंगलाराम गोदारा व निर्दलीय के रूप लड़े किशनाराम नाई के बीच मुकाबला हुआ। निर्दलीय चुनाव लड़कर करीब ४५,००० हजार करीब वोट हासिल करने पर भाजपा ने किशनाराम नाई को पार्टी में शामिल करते हुए २०१३ में टिकट दिया और इस बार भाजपा ने जीत हासिल की। लेकिन वर्तमान में विधायक रहते हुए टिकट काट देने से किशनाराम नाई व उनके समर्थक रोष में है और एक बार पुनः अपनी पार्टी के खिलाफ मैदान में ताल ठोक सकते है।