बीकानेर। सरकारी स्कूलों में प्रोक्सी शिक्षकों की रोकथाम के लिए अब शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अपने फोटो ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराना होगा। इसके लिए नया मॉड्यूल शाला दर्पण पोर्टल पर जारी किया गया है। सभी कार्मिकों के फोटो प्रमाणित करने का काम स्कूल के प्रधानाचार्य तथा पीइइओ को दिया गया है।