14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Police Constable Recruitment 2018 : ट्रेन-बसों में रही अभ्यर्थियों की जबरदस्त भीड़

राजस्थान पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन संभाग मुख्यालय और श्रीडूंगरगढ़ में २५ परीक्षा केन्द्रों पर १८ हजार ६७३ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

2 min read
Google source verification
rajasthan police constable

Rajasthan Police Constable Recruitment 2018

बीकानेर. राजस्थान पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को संभाग मुख्यालय और श्रीडूंगरगढ़ में २५ परीक्षा केन्द्रों पर १८ हजार ६७३ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दो दिन में चार पारी में कुल ४५ हजार में से ३७ हजार ७३५ अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा समाप्त होने के साथ ही शाम ५ बजे इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई। परीक्षा के चलते ट्रेन-बसों में युवाओं की भीड़ रही।

नोडल अधिकारी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर) पवन मीणा ने बताया कि रविवार को पहली पारी में 9 हजार ७७६ परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पारी में ८ हजार ८९७ अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। दूसरे दिन ८३ प्रतिशत उपस्थिति रही। हालांकि पहली पारी में 86 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे लेकिन दूसरी पारी में उपस्थिति 79 प्रतिशत रही। सभी केन्द्रों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान तैनात रहे।

पार्क-स्टेशन पर भीड़
कांस्टेबल भर्ती के दौरान बसों व ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। शहर के पार्कों और रेलवे प्लेटफार्म पर युवक डेरा डाले रहे। रेलवे ने जोधपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। पहली पारी की परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर बाद बीकानेर से चलने वाली सवारी ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ रही।

शाम को हावड़ा ट्रेन में भी भीड़ रही। स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्मों पर युवाओं का जमावड़ा रहा। प्रत्येक ट्रेन की रवानगी के दौरान आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद रहे। वहीं रोडवेज ने दो दिनों करीब दस अतिरिक्त बसें विभिन्न रुटों पर चलाई।

युवा कांग्रेस ने मेरा गौरव कार्यक्रम की तैयार की रूपरेखा
बीकानेर. युवा कांग्रेस पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अरूण व्यास के नेतृत्व में रविवार को युवा कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें 18 जुलाई को सीताराम भवन में होने वाले 'मेरा बूथ मेरा कार्यक्रमÓ की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यास ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट एवं प्रदेश सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन के बीकानेर आगमन पर युवा कांग्रेस जोरदार स्वागत करेगी।

18 को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जस्सूसर गेट स्थित स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक सर्किल के पास एकत्रित होंगे एवं स्वतंत्रता सेनानी का माल्यार्पण कर सीताराम भवन पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बी.डी. कल्ला की उपस्थिति में युवाओं को शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ा गया।