15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज में बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी

रोडवेज बसों में बिना टिकट पाए जाने पर यात्री पर जुर्माना लगेगा और इसके साथ ही संबंधित परिचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 22 Sep 2017, 9:39 AM IST

rajasthan roadways service

रोडवेज की बसों में अब रेलवे की तर्ज पर बिना टिकट यात्रा करना भारी पड़ सकता है। रोडवेज बसों में बिना टिकट पाए जाने पर यात्री पर जुर्माना लगेगा और इसके साथ ही संबंधित परिचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
घाटे से उबरने के प्रयास में जुटा रोडवेज प्रबंधन अब हरकत में आ गया है।

बीकानेर आगार से चलने वाली सभी बसों में जल्द ही बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज ने 'पैसेन्जर फाल्ट' व्यवस्था को लागू करने का निर्णय किया है। इसके तहत बस में बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए जाने पर यात्री से गतंव्य स्थान से प्रस्थान स्थल तक का किराया और जुर्माना वसूला किया जाएगा।

आती है शिकायतें
सूत्रों की माने तो निरीक्षण के दौरान रोजाना दो-पांच यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए मिल जाते हैं। इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद उच्च प्रबंधन ने सभी आगार प्रबंधकों को इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं । परिचालक दोषी पाए जाएं तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाए।

करेंगे कार्रवाई
चैकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पाए जाने वाले यात्री के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उक्त यात्री से अधिभार राशि वसूली जाएगी। साथ इसके लिए परिचालक को भी दोषी माना जाएगा।
रवि सोनी, आगार प्रबंधक

आंगनबाड़ी महिलाओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल की दी चेतावनी
नौ सूत्री मांगों को लेकर शहरी एवं ग्रामीण आंगनबाड़ी महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को कलक्टर कार्यालय के सामने छठे दिन भी जारी रहा। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत की महिला प्रदेश मुख्य संरक्षक राखी गहलोत के नेतृत्व में दिए गए धरने के दौरान आंगनबाड़ी महिलाओं आशा सहयोगिनी, सहायिका, साथिन की ओर से विभिन्न मांगे रखी गई

व सरकार की हठधर्मिता पर रोष जताया गया। राखी गहलोत के अनुसार धरने के दौरान विमला जावा, सरोज शर्मा, रेखा उपाध्याय, विनोद जैन, द्रोपदी व्यास क्रमिक अनशन पर बैठी। धरने में हेमलता, कमला, रेखा, कृष्णा, शीतल, सायरा, विमला, सुनीता पडि़हार, बुला देवी, तुलसी, मोहिनी, राधा, रजनी,सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही।