
रीट परीक्षार्थियों को लेने आई बसें खाली लौटीं
श्रीकोलायत. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाने की लिए जिला कलक्टर के आदेशानुसार राजस्थान पथ परिवहन निगम आगार बीकानेर की बसों में निशुल्क व्यवस्था की थी लेकिन अनभिज्ञता के चलते उपखण्ड मुख्यालय पर रीट परीक्षार्थियों को लेने पहुुंची बसें को खाली ही लौटना पडा।
राजस्थान में लेवल फस्ट और लेवल द्वितीय के लिए 22 व 23 अप्रेल को परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके चलते राज्य सरकार के आदेशानुसार रीट परीक्षार्थियों को लेने उपखण्ड मुख्यालय श्रीकोलायत से चार बसों का संचालन किया गया। इसकी जानकारी क्षेत्र के परीक्षार्थियों को नहीं होने और बसों के मुख्यालय पर आगमन और प्रस्थान के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण प्रथम दिन परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को निजी वाहनों से परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना पडा। वही राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से लगाई गई चार बसों में एक परीक्षार्थी ने यात्रा की और बस खाली ही रवाना हो गई। परीक्षार्थी राजेन्द्र कुमार से बसों के संचालन के बारे पूछा तो उसने बताया कि उसे नहीं पता की कस्बे से बसों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि उसका पेपर 24 को है लेकिन उसे यह जानकारी भी नहीं की उसकी परीक्षा के लिए बस का संचालन होगा या नहीं और होगा तो किस स्थान से उपखण्ड मुख्यालय से बसों का संचालन किया जाएगा। विभाग द्वारा कोई जानकारी नही दी गई।
Updated on:
24 Jul 2022, 1:43 AM IST
Published on:
24 Jul 2022, 1:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.