30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाभी को अकेले देख बदली नीयत, मौका देख देवरों ने की ऐसी गंदी हरकत

महिला ने अपने देवरों के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 3 Jan 2018, 11:45 AM IST

rape case

बलात्कार का मामला

बीकानेर . जिले के जामसर पुलिस थाने में महिला ने अपने देवरों के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता का कहना है कि पति भी आरोपितों के साथ मिला हुआ है। ज्यादती का विरोध करने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह अचेत हो गई। यह मामला जामसर थाने में दर्ज हुआ है।

जामसर एसएचओ अमरसिंह ने बताया कि पीडि़त महिला ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि उसकी शादी 22 अप्रेल 2015 को विजयपाल जाट के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने को लेकर परेशान करने लगे तथा अक्सर मारपीट करते। इस दौरान कई बार समाज के प्रबुद्ध लोगों की पंचायत से समझाइश की गई लेकिन वह नहीं माने। पिछले दिनों वह घर का काम कर रही थी।

तभी उसके दो देवर शिवपाल व मनोज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पति विजयपाल, शिशपाल, मनोज कुमार, तोलाराम व ज्याणी देवी के खिलाफ 498 ए, 406, 376, 323, 120 बी भादंसं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

पर्ची-सट्टा करते 10 को पकड़ा, 21 हजार बरामद
बीकानेर. नयाशहर पुलिस पिछले दो दिनों से थाना क्षेत्र में सट्टा-पर्ची करने वालों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। दो दिनों में सट्टा-पर्ची करते 10 लोगों को पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से करीब 21 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है।
एसएचओ बहादुरसिंह ने बताया कि सुरेन्द्र सुखीजा, भरत व्यास, जयसिंह, गणेश सोनी, बाबूलाल, मोहम्मद असलम, हड़मान सोनी, अयूब भाटी, फैयाज और प्रेमसिंह को सट्टा-पर्ची करते पकड़ा। आरोपितों के पास से २१ हजार ५६५ रुपए की राशि व सट्टा-पर्ची बरामद की गई है।

अपहरण के आरोपित 7 दिन की रिमांड पर
बीकानेर/नोखा. नोखा के स्वर्ण कारोबारी ओमजी भाई के १८ वर्षीय पोते गौतम सोनी के अपहरण व पन्द्रह लाख रुपए की फिरौती मांगने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें सात दिन के रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि नितेश नाई, शिवम सैनी व विनय ठाकुर को मंगलवार को नोखा के न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने उन्हें सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार देर शाम को माडिया गांव के पास गौतम सोनी का अपहरण करके अपहर्ताओं ने पन्द्रह लाख रुपए की फिरोती मांगी। नोखा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए १२ घंटे में ही आरोपितों को जसरासर के पास दबोच लिया तथा गौतम को उनके चंगुल से मुक्त करा लिया।