
राज्यपाल के सचिव ने दूधारू गाय के लिए लिखा पत्र, अब राजभवन जाएगी ये खास नस्ल की गाय
बीकानेर.
अपने दूध के स्वाद और गुणवत्ता के लिए पहचाने जाने वाली राठी नस्ल की गाय का दूध राजभवन को पसंद आया है। इसलिए यहां के लिए बीकानेर के वैटरनरी विवि को राठी नस्ल की दूधारू गाय भेजने का कहा गया है। प्रबन्धन ने इस आशय का पत्र मिलने के बाद हनुमानगढ़ जिले के नोहर में स्थित विश्वविद्यालय के फार्म से गाय का चयन भी कर लिया है। संभावना जताई गई है कि सोमवार तक नई गाय राजभवन पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि राज्यपाल के सचिव ने बीकानेर वेटरनरी विश्वविद्यालय को पत्र के जरिए अवगत कराया कि राजभवन में हाल में जो गाय है, उसके दूध के स्वाद में थोड़ा खारापन आ रहा है। इसके बाद नई गाय मांगी गई है।
पहले भी जा चुकी
वेटरनरी विश्वविद्यालय के अनुसंधान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी राजभवन में बीकानेर से राठी नस्ल की जा चुकी है। अनुसंधान अधिकारियों के अनुसार राठी गाय का दूध गुणवत्ता से भरपूर होता है। केन्द्र नई गाय को भेजने और पहले से वहां मौजूद गाय को मंगवाने की कवायद में जुट गया है।
जांच भी करेंगे
राजभवन में राठी नस्ल की दुधारु गाय को भेजेंगे। वहीं मौजूदा गाय के दूध के स्वाद में जो फर्क आ रहा है, उसके स्वास्थ्य का परीक्षण (जांच) भी करेंगे। हलांकि राठी नस्ल की गाय के दूध देने की समय सीमा होती है, उसके बाद धीरे-धीरे दूध की मात्रा कम हो जाती है, एेसे में थोड़ा नमकीन सा स्वाद आ सकता है।
-प्रो.आरके सिंह, निदेशक, पशु अनुसंधान, बीकानेर।
Published on:
02 Feb 2019 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
