21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
निजी स्कूल शिक्षक से मारपीट के मामले में जताया आक्रोश, देखिये वीडियो
Play video

निजी स्कूल शिक्षक से मारपीट के मामले में जताया आक्रोश, देखिये वीडियो

खाजूवाला निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिष्ठ मण्डल थानाधिकारी से मिला।

Google source verification

खाजूवाला. मण्डी में एक निजी विद्यालय के शिक्षक के साथ 5 फरवरी को हुई मारपीट को लेकर बुधवार को खाजूवाला निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिष्ठ मण्डल थानाधिकारी से मिला। थानाधिकारी से मिलकर अध्यापकों के शिष्टमण्डल ने मारपीट में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द पकडऩे की मांग की। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भाम्भू ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थान के बैनर तले निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने पुलिस थाना खाजूवाला पहुंचकर प्रदर्शन किया।

 

थानाधिकारी से आरोपी छात्र मनीराम व दो तीन अन्य आरोपी छात्रों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। गौरतलब है कि खाजूवाला में 5 फरवरी को एक निजी स्कूल के अध्यापक सुनील कुमार के साथ छात्रों ने मारपीट की जिसमें सुनील कुमार चोटिल हो गए थे।

 

निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें व कड़ी सजा दे। इस सम्बन्ध में पुलिस ने धारा 323, 341,382, 34 भादस में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है। ऐसे में थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने अध्यापकों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कानून कार्यवाही की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़