
आरपीएफ जवानों को मिलेगी मोटरसाइकिल
बीकानेर . दूरस्थ स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल तुरंत पहुंच सके, इसके रेलवे आरपीएफ की चौकियों को भी मोटरसाइकिलें देगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में रेलवे ने सुरक्षा बल के थानों पर वाहन दिए थे। इसमें प्रत्येक थाने को एक-एक मोटर साइकिल प्रदान की गई थी। अब दूसरे चरण में आरपीएफ की चौकियों को भी मोटर साइकिलें देने की तैयारी चल रही है। उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की दस चौकियों जल्द ही मोटर साइकिलें मिलेगी। ताकि स्टेशन से दूर स्थित किसी फाटक पर घटना होने, या रेल सम्पत्ति को क्षति होने की स्थिति में तुरंत ही उस स्थान पर पहुंच सके।
अब यहां मिलेगी
बीकानेर मंडल की अनूपगढ़, बठिण्डा, मंडी डबवाली, रामां, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, लुहारू, मंडल शिविरपाल, लालगढ़ कार्यशाला, विशेष आम सूचना शाखा, बीकानेर चौकियों को एक-एक नई मोटर साइकिलें प्रदान की जाएगी। महाप्रबंधक के निर्देशानुसार मंडल रेल प्रबंधक के माध्यम से इस योजना की क्रियान्विति हो रही है।
इनको पहले मिली
इससे पूर्व रेलवे सुरक्षा बल के बीकानेर, सादुलपुर, हिसार, सिरसा, श्रीगंगानगर, भिवानी, सूरतगढ़, चूरू, लुहारू, लालगढ़, हनुमानगढ़ थाना(पोस्ट) को एक-एक मोटरसाइकिलें प्रदान की जा चुकी थी।
समय और श्रम बचेगा
रेलवे की योजना के अनुसार सुरक्षा बल के थानों और चौकियों को वाहन प्रदान किए जा रहे हैं। ताकि समय और श्रम बच सके। रेलवे की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, क्षतिग्रस्त करने या रेल से जुड़ी किसी तरह की घटना होने पर मौके पर तुरंत पहुंच सके। इसके लिए दूसरे चरण में दस चौकियों को मोटरसाइकिलें प्रदान की जाएगी।
डीके शुक्ला, रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त, बीकानेर।
Published on:
06 Feb 2019 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
