
Jobs
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों को 26 जुलाई तक नियुक्तियां दे दी जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को आरपीएससी से विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों के आवेदन मिलने के बाद विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों से अपनी वरीयता के विकल्प मांग लिए हैं।
ये रहेगा कार्यक्रम
चयनित विभिन्न विषय के अभ्यर्थियों को अपने विकल्प 3 जुलाई से 11 जुलाई तक विभाग को देने होंगे। निदेशालय द्वारा अभ्यर्थियों के विकल्प और उनकी मेरिट के अनुसार मंडल आवंटन का कार्य 12 जुलाई से 21 जुलाई तक पूरा कर दिया जाएगा। 22 जुलाई से 24 जुलाई तक मंडल आवंटन के बाद अभ्यर्थियों के आवेदन सम्बन्धित मण्डल के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा को भेज दिए जाएंगे।
26 को होगी काउंसलिंग और उसी दिन पदस्थापन
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा 26 जुलाई को उनके मंडल के अधीनस्थ स्कूलों में वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पदों पर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा तथा उसी दिन पदस्थापन आदेश जारी कर दिए जाएंगे।चुकीं वरिष्ठ अध्यापकों के नियुक्ति अधिकारी मण्डल अधिकारी संयुक्त निदेशक होते हैं इसलिए इनके नियुक्ति आदेश मण्डल स्तर पर जारी किए जाएंगे।
Published on:
26 Jun 2020 04:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
