25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video- चलती कार में लगी आग, सवार बाल-बाल बचे

कूदकर बचाई जान, बच्छासर से रामदेवरा दर्शनार्थ जा रहे थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 12 Feb 2019, 6:37 AM IST

Running car fire in bikaner

चलती कार में लगी आग, सवार बाल-बाल बचे

चलती कार में लगी आग, सवार बाल-बाल बचे

श्रीकोलायत. गजनेर. राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर भैंरूजी बंगली के पास सोमवार सुबह दस बजे एक चलती कार मंे अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित अग्निशमन केन्द्र से दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई। कार में बच्छासर गांव के लोग सवार थे।

थाने के मुख्य आरक्षी जगदीश प्रसाद ने बताया कि कार में चार पुरुष, तीन महिला सहित दो बच्चे भी सवार थे। चालक सांवरराम मेघवाल ने बताया कि सभी रामदेवरा दर्शनार्थ जा रहे थे। गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच जेठाराम कुमावत एवं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पीडि़तों की कुशलक्षेम पूछी।

------------------------------------------------------------------------------------

स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत

नोखा. कस्बे के कांकरिया चौक में सोमवार को एक स्कूल बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बागड़ी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। बाद में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंपा गया। वहीं पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार सांसी बस्ती में रहने वाली भिखी देवी (६०) पत्नी मिर्चाराम सांसी दोपहर को राशन का गेहूं लाने पैदल जा रही थी। कांकरिया चौक में एसएल मेमोरियल स्कूल के बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बस का चालक व कडंक्टर तुरंत मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और बस को जब्त कर लिया। वहीं इस हादसे के बाद गुस्साएं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। बाद में पुलिस ने समझाइश कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। वहीं इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।