23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए आयी ये खबर, दस्तावेज सत्यापन का काम हुआ पूरा

इनमें राज्य सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के २६ हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अदालत की अनुमति से पूरी कर ली है। २४ हजार शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गई है।

2 min read
Google source verification
School allotment to third grade level teachers

School allotment to third grade level teachers

बीकानेर. राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-१ और लेवल-२ के ५४ हजार पदों पर भर्ती अदालती प्रक्रिया में अटकी हुई है। इनमें राज्य सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के २६ हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अदालत की अनुमति से पूरी कर ली है। २४ हजार शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गई है।

अब इन शिक्षकों को ५ व ६ जुलाई को स्कूल आवंटन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अदालत के आदेश के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। इस प्रकरण की ९ जुलाई को सुनवाई होगी। इसी तरह लेवल-२ के २८ हजार पदों पर भर्ती रुकी हुई है। इस मामले में सुनवाई ३ जुलाई को होगी। अदालत के आदेश के बाद इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला जाना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के स्तर पर स्वीकृत पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जा रही है।

आवंटन इस सप्ताह

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के स्तर पर तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल प्रथम के २६ हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। २४ हजार पदों के लिए स्कूल आवंटन की कार्रवाई इस सप्ताह पूरी कर दी जाएगी। इसके लिए पांच व छह जुलाई को काउंसलिंग होगी। दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य पूरा कर दिया गया है। नियुक्ति अदालत के आदेश के आधार पर दी जाएगी।
किसन लाल, अनुभाग अधिकारी (शैक्षणिक भर्ती प्रकोष्ठ), प्रा.शि. निदेशालय बीकानेर

शिक्षक स्थानान्तरण के बाद परिवेदनाओं का निस्तारण
बीकानेर. राज्य सरकार ने वर्षों बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के दो चरणों में १६ हजार से ज्यादा स्थानान्तरण किए हैं। पहले चरण में १२ हजार शिक्षकों के जारी स्थानान्तरण आदेश के बाद २८६ परिवेदनाएं का निस्तारण कर दिया गया है। इसके साथ ४ हजार ४७६ शिक्षकों का स्थानान्तरण की नई सूची जारी कर २ जुलाई से परिवेदनाएं मांगी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार अभी स्थानान्तरित शिक्षक पदभार ग्रहण कर रहे हैं। निदेशालय स्तर पर परिवेदना आने पर तत्परता से निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग