
लूट का मामला
बीकानेर/कोलायत. तहसील के हदां व खाखूसर के बीच सोमवार रात को फिल्मी अंदाज में कैम्पर में आए तीन आरोपितों ने खनन व्यवसायी को बंदूक दिखाकर स्कोर्पियो गाड़ी लूट ली। स्कोर्पियो में सवार व्यक्ति ने सूझबूझ से काम लेते हुए गांव में अपने परिचितों व पुलिस को इत्तला दे दी। पुलिस भी वारदात के बाद सतर्क हो गई और आरोपितों के पीछे लग गई।
पुलिस व ग्रामीणों के पीछे लगे होने पर आरोपित खिंदासर की रोही में स्कोर्पियों व कैम्पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इसके कुछ ही देर बाद रोही में झाडि़यों में छिपे दूसरे आरोपित को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस दोनों गाडिय़ां और आरोपितों को थाने गई।
एसएचओ सतपाल मीणा ने बताया कि बंधाला (नोखा) निवासी मोखराम दिलोइया की हाड़ला क्षेत्र में बजरी की खान है। सोमवार रात को वह श्रीकोलायत आ रहे थे। तभी हदां व खाखूसर के मध्य कैम्पर में सवार होकर चार अज्ञात व्यक्ति आए और स्कोर्पियों को रुकवा लिया। कैम्पर सवार व्यक्तियों ने मोखराम को बंदूक दिखाकर नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीडि़त व्यक्ति ने वारदात की सूचना पुलिस और गांवों में अपने परिचितों को दे दी।
एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नागौर जिले के चावडिय़ां गांव निवासी महिपाल पुत्र बाबूलाल बिश्नोई एवं परसाराम जाट हैं। इनके एक साथी पांचला निवासी भोपाल बिश्नोई की तलाश की जा रही है। आरोपित बिना नंबर की पिकअप गाड़ी लेकर लूट के इरादे से ही आए थे। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीण भी अपने-अपने वाहनों से आरोपित को पकडऩे में जुटे हैं।
घिर गए भाग छूटे
खिंदासर के मनोहरलाल बिश्नोई ने बताया कि गांव में चारों तरफ घेराबंदी कर दी गई। दो गाडिय़ां आती देख उनकी तरफ दौड़े। आरोपितों की गाड़ी एकबारगी हादसे का शिकार होने से बची, लेकिन जब आरोपितों ने पाया कि वे घिर गए है तो वे भागने लगे। तभी कैम्पर चालक को पकड़ लिया।
आरोपी आगे, पुलिस व ग्रामीण पीछे घटना रात करीब 9.35 मिनट पर हुई। पुलिस व ग्रामीणों ने रात के अंधेरे के बावजूद आरोपितों की गाड़ी का पीछा किया। अंधेरा होने और पुलिस के पीछे लगे होने से आरोपित घबरा गए और खिंदासर की रोही में स्कोर्पियों व कैम्पर गाड़ी को छोड़कर भाग गए।
सवा दस बजे खिंदासर के लोगों ने एक आरोपित को दबोच लिया और उससे मारपीट की। पुलिस ने आरोपित को छुड़वाया। कुछ ही देर में पुलिस ने दूसरे को भी पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
28 Nov 2017 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
