9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
शनिदेव के जन्मोत्सव पर किया 51 किलो तेल से अभिषेक
Play video

शनिदेव के जन्मोत्सव पर किया 51 किलो तेल से अभिषेक

पब्लिक पार्क स्थित प्राचीन शनि मंदिर में मंगलवार को शनिदेव जन्मोत्सव मनाया जा रहा है

Google source verification

बीकानेर पब्लिक पार्क स्थित प्राचीन शनि मंदिर में मंगलवार को शनिदेव जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह 11 बजे से 12 तक शनिदेव का 51 किलो तेल से अभिषेक किया गया। पुजारी महेन्द्र भार्गव ने बताया सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मंदिर प्रांगण में हवन किया गया।


तेलाभिषेक के बाद शनिदेव का विशेष शृंगार कर आरती की गयी । रात आठ बजे सुन्दरकाण्ड पाठ भी किया जाएगा। व्यवस्थापक सरदार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर शनिदेव को 201 किलो प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। घड़सीसर रोड पर स्थित आशीष नगर में शनि मंदिर में जागरण आयोजित किया गया। पुजारी हरि रावल ने बताया कि जागरण में श्याम मोदी एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। मंगलवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा।

 

 

शनि जयंती पर मंगलवार को पवनपुरी स्थित शनि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पुजारी कैलाश किशन भार्गव ने बताया कि अल सुबह आरती भी की गयी। इसके बाद तेलाभिषेक किया गया। हवन में 51जोड़ो ने भागीदारी निभाई। रात्रि को जागरण होगा। अशोक नगर स्थित शनि मंदिर में छायानंदन श्री शनि भक्त मंडल पंच मंदिर के तत्वावधान में जागरण होगा। पुजारी बजरंग भार्गव ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद आरती होगी।