18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़कों के लिए छह करोड़ स्वीकृत

चार नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Anushree Joshi

Nov 01, 2016

road

road

खाजूवाला ञ्च पत्रिका. संसदीय सचिव एवं खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयासों से खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में चार नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण के लिए 354 लाख तथा चार मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 245 लाख सहित कुल 5 करोड़ 99 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

डॉ. मेघवाल ने बताया कि लाखनसर से 2 आरएम तक छह किलोमीटर सड़क के लिए 72 लाख, 763 आरडी से भुट्टों का कुआं तक 7.5 किलोमीटर सड़क के लिए 90 लाख, जियावाली से किशनपुरा तक छह किलोमीटर सड़क के लिए 72 लाख तथा पूगल से धोधा तक की दस किलोमीटर नॉन पेचेबल सड़क के नवीनीकरण के लिए 120 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसी तरह भुट्टों का कुआं से 6 बीडी चौराहा तक 1.5 किलोमीटर मिसिंग लिंक निर्माण के लिए 45 लाख, मुख्य सड़क 682 सत्तासर 620 से देवासर के 1 किलोमीटर सड़क के लिए 30 लाख, 6 बीडी गांव से 9 केवाइडी, 11 केवाईडी की ढाणियों से होते हुए 12 केवाईडी तक चार किलोमीटर मिसिंग लिंक के लिए 110 लाख तथा ग्रेफ सड़क से बंगराला तक 2 किलोमीटर के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

डॉ. मेघवाल ने इसे दीपावली का तोहफा बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों की आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि होगी।