8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 45 लाख की शराब पकड़ी

पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही शराब से भरे ट्रक को गजनेर पुलिस ने पकड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 10 Dec 2017, 8:35 AM IST

Liquor smuggling

शराब तस्करी

बीकानेर. पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही शराब से भरे ट्रक को गजनेर पुलिस ने पकड़ा है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपए का अनुमान है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ वेदपाल शिवरान ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देशानुसार शराब व डोडा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

शनिवार को मुखबीर से सूचना मिली कि पंजाब से ट्रक में अवैध शराब तस्करी कर लाई जा रही है। इस पर हाईवे मोबाइल प्रभारी हैडकांस्टेबल अगेन्द्रसिंह के साथ मिलकर गजनेर फांटे के पास नाकाबंदी की गई। शाम को श्रीगंगानगर की तरफ से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। ट्रक में रखे माल को तिरपाल से ढंका हुआ था।

पुलिस ने ट्रक चालक को रोककर ट्रक में लदे माल के बारे में पूछा तो वह हड़बड़ा गया। पुलिस जवानों ने तिरपाल को हटाकर देखा तो उसमें शराब के कार्टन भरे हुए थे। चालक से शराब के बारे में पूछताछ की लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया। ट्रक चालक जालौर के भीनमाल निवासी मांगीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर शराब से भरे ट्रक को थाने ले गए।

लदे थे 1005 कार्टन
एसएचओ ने बताया कि ट्रक में 1005 कार्टन शराब के लदे हुए थे। कार्टन में शराब के पव्वे थे, जिन पर सेल फोर अरुणाचाल प्रदेश लिखा हुआ है।यह शराब पंजाब निर्मित है। ट्रक चालक मांगीलाल के मुताबिक उसे ट्रक अंबाला में मिला। यह शराब गुजरात ले जा रहा था।

पहले भी पकड़ी थी शराब व डोडा-पोस्त
गजनेर पुलिस ने पांच महीने पहले जुलाई में एक कार को रोका, जिसमें से 35 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई। पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार भी किया। इसी साल सितंबर माह में एक कार को जब्त किया। इसमें से 90 किलो डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार भी किया।

गुजरात चुनाव के चलते बढ़ी मांग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है। वर्तमान में वहां पर चुनाव भी चल रहे हैं। प्रतिबंध होने की वजह से वहां शराब बड़ी मात्रा में दुगुनी कीमत पर बिकती है। मोटी कमाई के लिए गुजरात में शराब की सप्लाई करने वाले पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश के कुख्यात तस्करों का नेटवर्क राजस्थान के रास्ते गुजरात तक फैला रखा है।