11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीबीएम अस्पताल में फिर से निकला सांप, एक युवक को काटा

करीब पौन घंटे की मशक्कत से सांप को पकड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:10 AM IST

snake bite

पीबीएम अस्पताल में हर दिन सांप निकलने की घटनाएं सामने आती है। मंगलवार को आखिरकार एक व्यक्ति को सांप ने काट ही लिया। गनीमत रही कि पीबीएम अस्पताल परिसर में ही यह घटना होने से उसे तुंरत चिकित्सकीय उपचार मिल गया। बाद में अस्पताल कर्मचारियों ने युवा सर्वधर्म सेवाकर्ता संस्था अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल को बुलाया।

इकबाल ने करीब पौन घंटे की मशक्कत से सांप को पकड़ा। जानकारी के अनुसार कालूराम मंगलवार को पीबीएम अस्पताल आया हुआ था। दोपहर में अस्पताल के मुख्य गेट के पास उसे एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने की घटना का पता चलने पर एकबारगी अफरा-तफरी मच गई।

बाद में मोहम्मद इकबाल को बुलाया। उसने सांप को पकड़ा। मंगलवार को ही यातायात शाखा परिसर में भी सांप घुस गया, जिसे भी इकबाल ने पकड़ा। बाद में दोनों सांपों को इकबाल ने वन विभाग के रेंजर सुरेश माथुर के सुपुर्द किया।

प्रजाति का पता लगाया
चिकित्सकों ने मोहम्मद इकबाल से सांप की प्रजाति का पता लगाकर कालूराम का इलाज किया। चिकित्सकों ने कालूराम के पैर में सांप के काटे स्थान पर सीरिंज से रक्त निकाला। इससे कालूराम को राहत मिली।

अब तक 821 पकड़े
मोहम्मद इकबाल ने अब तक 1761 सांपों को पकड़ा है। जिनमें से 821 सांप अकेले पीबीएम अस्पताल से पकड़े हैं। इसके साथ ही 50 गोयरों को पकड़ चुके हैं। वे सांप पकडऩे का कार्य नि:शुल्क करते है।

भटककर बीकानेर आया विमंदित युवक
श्रीगंगानगर चौराहे पर मंगलवार दोपहर सावधान संस्थान के बजरंग हल्दूनिया को एक युवक विमंदित मिला। बाद में संस्थान के दिनेश भदौरिया ने युवक को अपना घर आश्रम में भर्ती कराया। वह अपना नाम गुरुप्रीत सिंह पुत्र श्रवणसिंह राठौड़ और फाजिल्का निवासी बता रहा है। वह भटक कर ट्रेन से बीकानेर आ गया था।

नीले केरोसिन की नई दरें लागू
उचित मूल्य दुकानों पर वितरित होने वाले केरोसिन की नई दरें प्रभावी हो गई हैं। अब उपभोक्ताओं को २७.१५ रुपए प्रति लीटर के हिसाब से केरोसिन वितरित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए। इस संबंध में रसद अधिकारी ने संबंधित उचित मूल्य दुकानदारों और अधिकृत वितरकों को इसकी सूचना जारी कर दी है।