2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकानदार ने सुबह खोला दुकान का शटर तो ये देख रह गया हक्का बक्का

जनरल स्टोर में अज्ञात चोर पचास हजार रुपए चोरी कर ले गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 13 May 2018, 8:57 AM IST

Stolen in the shop

Stolen in the shop

श्रीकोलायत. उपखण्ड के भाणेका गांव स्थित एक जनरल स्टोर में अज्ञात चोर पचास हजार रुपए चोरी कर ले गए। अज्ञात के खिलाफ चोरी करने का मामला दुकान मालिक द्वारा पुलिस थाना श्रीकोलायत में दर्ज करवाया गया है। थानाप्रभारी जगदीशसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाणेका गांव निवासी अर्जुनराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि गांव में दियातरा मार्ग पर उसका जनरल स्टोर है

शुक्रवार की रात में वह स्वयं साढे आठ बजे दुकान बन्द करके घर गया और शनिवार सुबह साते सात बजे रोजाना की तरह दुकान खोलने आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान में गले में पचास हजार रुपये की रकम पर भी चोर ले गए। दुकान के पास चौपहिया वाहन के पहियों के निशान बने हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।