17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैक्सी में बैठी एक सवारी से सात लाख के नगीने चुराने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार

सात लाख रुपए के नगीने और दस हजार रुपए चोरी करने वाले टैक्सी चालक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 22 Apr 2018, 9:07 AM IST

Taxi driver arrested

टैक्सी चालक गिरफ्तार

बीकानेर . टैक्सी में बैठी एक सवारी से शुक्रवार रात सात लाख रुपए के नगीने और दस हजार रुपए चोरी करने वाले टैक्सी चालक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के घर दबिश देकर चोरी किए नगीने, बहीखाता और नकदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार चौखूंटी फाटक के पास रहने वाले ओम प्रकाश ने शुक्रवार को सदर थाने में रिपोर्ट दी कि वह रात को करीब सवा दस बजे अपनी दुकान से घर एक टैक्सी में बैठकर लौट रहा था। रास्ते में टैक्सी चालक ने उसके थैले को चोरी कर लिया।

थैले में करीब सात लाख रुपए के नगीने, दस हजार रुपए नकद और बहीखाते थे। परिवादी की रिपोर्ट के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देश पर थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया के नेतृत्व में एएसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आरोपित की पहचान नत्थूसर बास निवासी अर्जुन स्वामी के रूप में की। पुलिस ने आरोपित के घर दबिश देकर सामान बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित अर्जुन स्वामी को गिरफ्तार किया। जिसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लुटेरों ने चलती ट्रेन में महिला का बैग लूटा
बीकानेर. बिलासपुरा एक्सप्रेस रेलगाड़ी के वातानुकूलित कोच में शुक्रवार रात नागौर और अळाय रेलवे स्टेशन के बीच एक चिकित्सक की पत्नी से लूटपाट की गई। लुटेरों ने चलती ट्रेन में महिला के हाथ से बैग छीना और ट्रेन से कूद गए। बैग में करीब दस हजार रुपए की नकदी और कीमती सामान था।

राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि पीबीएम के हार्ट हॉस्पीटल के डॉ. रतन लाल रांका की पत्नी रेणू रांका बिलासपुर एक्सप्रेस में रायपुर से बीकानेर आ रही थी। देर रात नागौर से पहले अळाय स्टेशन के नजदीक ट्रेन धीरे हुई तब दो अज्ञात लुटेरों ने रेणु रांका का बैग छीना और चलती ट्रेन से कूद गए। पीडि़ता ने अन्य यात्रियों को वारदात की सूचना देकर ट्रेन को रूकवाया लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। पीडि़ता ने बीकानेर पहुंचने पर जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।