1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस दिन बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग, परिजनों को आज भी अपने लाड़ले का इंतज़ार

नहर में मोटरसाइकिल सहित गिरे युवक का शव 10 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 4 Jan 2018, 11:05 AM IST

young man missing

युवक लापता

बज्जू. बरसलपुर ब्रांच की 53 आरडी पर 25 दिसम्बर को नहर में मोटरसाइकिल सहित गिरे युवक का शव 10 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस व आपदा पबंधन टीम ने हरसंभव प्रयास के बाद हार मान ली है और अब नहर में तलाशी अभियान समाप्त कर दिया है। बरसलपुर ब्रांच की 53 आरडी पर 25 दिसम्बर को अनूपगढ़ के खमिसा गांव का रामचन्द्र पुत्र दलीप कुमार ओढ अपनी पत्नी व मौसी को बाइक से माणकासर ले जा रहा था।

बरसलपुर ब्रांच की 53 आरडी पर बाइक फिसलने से बाइक सहित तीनों नहर में गिर गए। इस दौरान पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने नहर से दोनों महिलाओं को बचा लिया लेकिन युवक रामचन्द्र को बचा नही सके जो बाइक सहित नहर मंे डूब गया। लगातार दस दिन तक तलाशी के बाद शव नही मिलने पर पुुलिस व ग्रामीणों ने उम्मीद छोड़ दी और तलाशी अभियान बंद कर दिया।

बज्जू एएसआई आदेश कुमार ने बताया कि विभिन्न माध्यम से युवक को तलाशने प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। पुलिस व ग्रामीणों ने बताया कि अब नहर में पानी की वरीयता के बाद पानी कम होने पर ही कुछ आशंका बचती है या फिर किसी मोघे में भी शव फंसा मिल सकता है जो नहरबंदी के बाद अभियान के तहत पता लगाएंगे।

परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
युवक रामचन्द्र का सुराग नही मिलने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने बताया कि अब तो पुलिस व ग्रामीणों ने उम्मीद छोड़ दी है। युवक की पत्नी माया देवी व मां संतोष देवी के आंसू थमने का नाम नही ले रहे है। मौसी विमला अपने आप को कोसती है। भाई नत्थूराम, ताऊ सोहनलाल भी परेशान नजर आ रहे थे। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रह है।

फिर भी परिजन जुटे तलाशने में लाल को
युवक को नहर में तलाशने के लिए परिजनों ने हार मान ली थी तथा रिश्तेदारों के साथ सुबह होते ही नहर के पास उपकरणों के साथ जुट जाते है जो दिनभर तलाशने के बाद सांझ ढलते ही घर लौट जाते है और फिर से अगली सुबह एक नई उम्मीद के साथ नहर में शव तलाशने जुट जाते है।