6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसा: ट्रक में लगी भयानक आग, मूंगफली की बोरियां जली

मूंगफली भरकर बीकानेर जा रहे एक ट्रक को आग लग गई। इससे ट्रक में लदी मूंगफली जल गई।

2 min read
Google source verification
terrible fire

भयानक आग

नापासर/सींथल. स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति से मूंगफली भरकर बीकानेर जा रहे एक ट्रक में बुधवार दोपहर को आग लग गई। इससे ट्रक में लदी मूंगफली जल गई। आग से ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। ट्रक चालक इमरताराम ने कूदकर जान बचाई।

पुलिस के अनुसार गाढ़वाला के पास सड़क के पास से गुजर रही बिजली की तारों से ट्रक में लदी बोरियां टकरा गई। इससे चिंगारियों के साथ ही बोरियों में आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने टयूबवैल से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काफी मात्रा में मूंगफली जल गई।

नहीं होती कार्रवाई
क्षेत्र से दिन-रात ओवेरलोड वाहन गुजरते हैं, जिनसे हर समय हादसे की आंशका व्याप्त रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस जांच अभियान में मात्र या तो बाइक चालकों से हेलमेट नहीं लगा होने का जुर्माना वसूलती है या फिर छोटे चौपहिया वाहनों के चालकों के सीट बैल्ट के चालान काट कर इतिश्री कर लेती है।

नहर में बाइक फिसलने से गिरे युवक का नहीं लगा तीसरे दिन भी सुराग
बज्जू. क्षेत्र के बरसलपुर ब्रांच की ५३ आरडी पर सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल सहित फिसल कर गिरे युवक का सुराग तीसरे दिन भी नहीं लगा है। बज्जू पुलिस थाना के एएसआई आदेश कुमार ने बताया कि सोमवार को अनूपगढ़ के खमिसा निवासी रामचन्द्र पुत्र दलीप कुमार ओढ अपनी मॉसी व पत्नी को बाइक से माणकासर की ओर ले जा रहा था और रास्ते में बरसलपुर ब्रांच की ५३ आरडी पर बाइक फिसलने से तीनों बाइक सहित नहर में गिर गए।

आसपास के ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को तो निकाल लिया लेकिन युवक पानी में बह गया और उसका सुराग नहीं लगा। एएसआई आदेश कुमार ने बताया कि युवक को तलाशने के लिए तैराकों, ग्रामीणों की मदद ली जा रही है और बुधवार को आपदा प्रबंधन टीम के पांच सदस्य मौके पर पहुंचे।